किसकी गवाही पर गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया, जानिए कौन है दिनेश अरोड़ा?…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 27 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को रविवार को CBI ने कथित शराब घोटाले (Delhi Excise Policy) के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली से लेकर देश के हर राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस मामले में मनीष सिसोदिया को पूरी तरह बेगुनाह बता रहे हैं लेकिन सिसोदिया की गिरफ्तारी में सबसे अहम कड़ी दिनेश अरोड़ा को माना जा रहा है. दिनेश अरोड़ा ने ही सीबीआई की पूछताछ में मनीष सिसोदिया का नाम लिया था. दिनेश को सिसोदिया काफी करीबी माना जा रहा है.

खुद बना था सरकारी गवाह

जब दिल्ली शराब घोटाले में जांच शुरू हुई थी तो उस दौरान ही दिनेश अरोड़ा तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुंच गए थे. दिनेश अरोड़ा के बारे में बता दें कि वह रेंस्टोरेंट इडस्ट्री का जाना माना नाम है. वो तो पहले इस मामले में आरोपी मात्र था लेकिन बाद में उसने दिल्ली हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर सरकारी गवाह बनने का आश्वासन दिया था. दिनेश अरोड़ा ने उस दौरान ही इस केस से जुड़ी सारे बातें सीबीआई के सामने खोल दी थीं.

रेस्टोरेंट बिजनेस का बड़ा नाम है दिनेश अरोड़ा  

दिनेश अरोड़ा दिल्ली की जानी मानी राधा इंडस्ट्रीज का डायरेक्टर है. इसने पहला रेस्टोरेंट दिल्ली के रिहायशी इलाके हौज खास में खोला था और काफी सफल हुआ था. इसके बाद इसने दिल्ली के कई इलाकों में अपने रेस्टोरेंट खोले थे. कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान दिनेश अरोड़ा ने गरीबों को खूब खाना बांटा था. दिनेश अरोड़ा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार यह शख्स NRAI का अहम सदस्य भी है.

ALSO READ: नई शराब नीति में व्यवसायी अमित अरोड़ा की गिरफ्तारी, सिसोदिया के बताये जाते है खास

मनीष के करीबी हैं दिनेश अरोड़ा

दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया का काफी करीबी माना जा रहा है. सीबीआई ने उसे विवादित आबकारी नीति से जुड़े कथित शराब घोटाले में अहम आरोपी बनाया था लेकिन बाद में वह सरकारी गवाह बन गया. दिनेश अरोड़ा ने ही सीबीआई की पूछताछ में मनीष सिसोदिया का नाम लिया था जिसके बाद सिसोदिया आज सीबीआई के शिकंजे में हैं.

8 घंटे की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

CBI ने दिनेश अरोड़ा की गवाही आधार पर ही रविवार के दिन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. सिसोदिया से सीबीआई की टीम ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी जिसके बाद उन्हें IPC की धारा 120-B  47-A के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds