निक्की हत्याकांड मामले में हुआ नया खुलासा, साल 2020 में हो चुकी थी निक्की की शादी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आरोपी के साथ हो चुकी थी निक्की की शादी

दिल्ली के निक्की हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ और ये खुलासा निक्की की शादी को लेकर है. जहाँ इस मामले को लेकर खुलासा हुआ था कि साहिल लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद दूसरी शादी कर रहा था और इस वजह से उसने निक्की की हत्या कर दी वहीं अब खुलासा हुआ है कि निक्की की शादी हो चुकी है. 

Also Read- एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी.

इस दिन हुई थी शादी 

इस मामले की जाँच कर रही पुलिस ने कहा है कि लीव इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या करने वाले आरोपी साहिल गहलोत ने 2020 में शादी की थी। निक्की और साहिल ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था और इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शादी करी. वहीं पुलिस ने उनकी शादी का सर्टिफिकेट बरामद कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने उस आर्य समाज मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जहां निक्की की शादी हुई थी।

निक्की हत्याकांड मामले में हुआ नया खुलासा, साल 2020 में हो चुकी थी निक्की की शादी! — NEDRICK NEWS

परिवार को नहीं चाहिए थी निक्की जैसी बहू 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल के परिवार को निक्की बहू के रूप में मंजूर नहीं थी। इसी वजह से  परिजनों ने दिसंबर 2022 में साहिल की शादी कहीं और तय कर दी थी। पुलिस ने साहिल के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनपर भी हत्या की साजिश रचने में साहिल की मदद करने का आरोप लगाया गया है।

जानिए क्या है मामला

साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) नाम का एक शख्स अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव के साथ साल 2018 से रिलेशनशिप में था और ये दोनों द्वारका में लिव इन में रह रहे थे. निक्की यादव की बहन भी कभी-कभी उसके साथ रहने आती थी. साहिल के परिवार ने उसकी शादी किसी और लड़की से तय कर दी और निक्की को इस बात की जानकरी नहीं दी. वहीं जब निक्की को साहिल की शादी का पता तब उसने उससे झगडा किया जिसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर उसकी लाश को नजफगढ़ के मित्राऊं गांव में बने  अपने परिवार के एक ढाबे के फ्रिज में छिपा दी और उसी दिन उसने एक दूसरी लड़की से शादी रचा ली. 

Also Read – इंजीनियर अपनी बीवी को करना चाहता था इंप्रेस लेकिन पहुंंच गया जेल, बीवी पर भी आई मुसीबत, जानिए क्या है मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds