भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ अब जिंदगी के पिच पर भी नयी पारी की शुरुआत करेंगे के एल राहुल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 10 Jan 2023, 12:00 AM

इस एक्टर की बेटी के साथ शादी करेंगे राहुल 

जहां बीते साल भारतीय बल्लेबाज़ के एल राहुल अपनी बल्लेबाज़ी की फॉर्म को लेकर लगातार काफी चर्चा में बने रहे थे ठीक उसी तरह साल तो गुजर गया लेकिन मीडिया से दूर नहीं हो पाए के एल राहुल, लेकिन इस बार चर्चा की वजह है उनकी शादी। इसी महीने जनवरी में बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से करने जा रहें हैं शादी। 

Also Read- इस साल टीम इंडिया के लिए Hero से ज़्यादा Villain बना ये खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट टीम को हो रहा है भारी नुकसान.

कौन है राहुल की दुल्हन ?

भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ अब जिंदगी के पिच पर भी नयी पारी की शुरुआत करेंगे के एल राहुल — Nedrick News

बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे ‘हीरो’, नवाबजादे जैसी में फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बॉलीवुड के ही मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी  (Sunil Shetty) की बेटी हैं। 29 साल की आथिया का जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ था ये पंजाबी हिन्दू और गुजराती मुस्लिम फैमिली से सम्बन्ध रखती हैं। शुरूआती पढाई बॉम्बे के Cathedral and John Canon School में की और अपनी  Higher Studies के लिए न्यूयोर्क (Newyork) गई और वहीं से filmmaking & Liberal Arts से ग्रेजुएशन पूरी की। आथिया शेट्टी अब तक 2015 में Vogue Beauty Award, 2015 में ही Stardust Award for “Best Jodi of The Year” , Dada Saheb Phalke Excellence Award for “Best Debut”(2015),International Indian Film Academy Award for Hottest Pair along with Sooraj Pancholi (2016) जैसे अवार्ड्स से नवाजी जा चुकी हैं। सोशल मीडिया की माने तो इनका पहला अफेयर आदित्य भंडारी के साथ था और उसके बाद हॉलीवुड (Hollywood) के फेमस Rapper ड्रेक के साथ भी अफेयर था और ड्रेक के साथ इनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ अब जिंदगी के पिच पर भी नयी पारी की शुरुआत करेंगे के एल राहुल — Nedrick News

पिछले 3 साल से आथिया भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल  (K L Rahul) के साथ डेट कर रहीं थीं और अब दोनों जनवरी महीने में एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। फिलहाल आथिया बॉलीवुड में अपनी अदाकारी कर रहीं हैं वैसे अपने बॉलीवुड करियर में कुछ खास कमाल या फिर कह लें की “हीरो’ फिल्म के बाद कोई ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं की हैं, और न ही फिल्म निर्माताओं ने इनको अपनी फिल्मों में लेने की कुछ खास दिलचस्पी दिखाई है।  

 पहली मुलाकात और कब से शुरू हुआ अफेयर ?

कई सारी मीडिया की रिपोर्ट ने ये बताया की इन लव बर्ड्स को उनके किसी कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था लेकिन इस बात से फिलहाल इनके रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली थी लेकिन मीडिया में इनके रिश्ते को लेकर अफवाहों को और मजबूती तब मिली जब इन्होने एक दूसरे के जन्मदिन पर पहली बार Wish किया। उसी साल राहुल जब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए जा रहे थे तब आथिया भी उनके साथ थी उस वक्त भी इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी लेकिन रिलेशनशिप की कन्फर्मेशन अभी भी नहीं हुई थी और इनकी रिलेशनशिप को इनके डैड सुनील शेट्टी ने भी मीडिया में इनके रिश्ते को लेकर साड़ी अफवाहों को  था। 2021 में आथिया शेट्टी के जन्मदिन की शुभकामना देते हुए, राहुल ने अथिया के लिए दिल की इमोजी भी बनाई थी। दोनों के रिश्ते की अफवाह तो पहले से ही थी लेकिन राहुल के इस पोस्ट के बाद ये रिश्ता अधिकारिक हो गया।

भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ अब जिंदगी के पिच पर भी नयी पारी की शुरुआत करेंगे के एल राहुल — Nedrick News

शादी की वजह से टी -20 सीरीज से बाहर हुए थे राहुल 

वर्ल्ड कप में मिली शिकस्त के बाद जब 3 जनवरी से शुरू हो रहे श्रीलंका सीरीज के लिए जब बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की तो उसमे विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ KL राहुल का नाम भी नहीं था तो मीडिया को लगा की शायद अब वो आने वाले टी -20 वर्ल्डकप के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे लेकिन उस वक्त ये खबर किसी को नहीं थी कि राहुल भारत की बल्लेबाजी के साथ-साथ अब अपने लाइफ की अगली पारी भी संभालने जा रहे हैं मतलब शादी करने जा रहे हैं. इस वक्त श्रीलंका भारत दौरे पर है जिसमें उसे 3 टी -20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं। टी-20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और आज से ही Oneday सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा हैं जिसमे भारत पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ अब जिंदगी के पिच पर भी नयी पारी की शुरुआत करेंगे के एल राहुल — Nedrick News

कब और कहाँ होगी शादी ?  

साल के पहले महीने जनवरी में 21 से 23 जनवरी के बीच शादी की रस्मे और फिर दोनों शादी के बंधन  बंध जाएंगे। जिसके लिए उन्होंने 1 दो महीने पहले ही शादी के ऑउटफिट के साथ-साथ वेडिंग वेन्यू  भी decide हो चुके हैं सबसे खास बात ये है की इनकी शादी बाकी सेलिब्रिटीज की तरह किसी होटल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला में बने आलिशान बंगले पर होगी जिसके लिए बंगले को सजाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

Also Read- क्या T-20 से हमेशा के लिए बाहर हो जाएँगे विराट कोहली और रोहित शर्मा ?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds