जानिए क्या फिर से Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेंगे Abdu Rozik

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Dec 2022, 12:00 AM

बिग बॉस -16 शो के पहला मेहमान हुआ शो से बाहर

छोटे परदे के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में ‘छोटे भाईजान’ (Chota bhaaijaan) नाम से मशहूर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) घर से बेघर हो गये हैं जिसके बाद से ही उनके फैन्स शो में उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं. वहीं इस बीच अब अब्दू रोजिक ने शो में अपनी वापसी पर रिएक्शन दिया है.

Also Read- हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान.

 इस वजह से शो से बाहर हुए अब्दू रोजिक

जानिए क्या फिर से Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेंगे Abdu Rozik — Nedrick News

बीते एपिसोड में अब्दू रोजिक एविक्शन (eviction) के जरिये शो से बाहर हुए. वहीं उनका शो से बाहर आने के बाद उनके फैन्स काफी दुखी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दू रोजिक करियर के लिए शो से बाहर आये हैं उन्हें एक लाइफ चेंजिंग  मौका मिला है, कहा जा रहा है कि  एक कंपनी अब्दू को लेकर एक गेम  (Game) बनाना चाहती है. गेम में अब्दू की रोबोटिक बॉडी (robotic body) दिखाई देगी. इसके लिए उन्हें बिग बॉस से बाहर जाना पड़ा. जिसे उनके मैनेजमेंट टीम ने स्वीकार कर लिया और वो चलते शो से बाहर आ गये. वहीं अब अब्दू रोजिक ने शो में अपनी वापसी को लेकर एक हिंट दिया है. 

लाइव सेशन के जरिये दिए शो में वापस आने का हिंट 

जानिए क्या फिर से Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेंगे Abdu Rozik — Nedrick News

बिग बॉस से बाहर निकलते ही अब्दू ने अपने चाहने वालों के साथ लाइव सेशन (live session) किया. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस और अपनी वापसी को लेकर बात की. अब्दू ने कहा, “बिग बॉस सबसे अच्छा शो है. मुझे बिग बॉस बहुत पसंद है.” इसके अलावा उन्होंने अपने चाहने वालों को शुक्रिया किया, जिन्होंने उन्हें बहुत सपोर्ट किया. अब्दू ने बताया कि, अपना काम निपटाने के बाद वह शो में वापसी करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं बिग बॉस में वापस आऊंगा.”

बिग बॉस शो के पहले मेहमान थे अब्दु रोज़िक 

आपको बता दें, अब्दु रोज़िक  बिग बॉस -16 शो के पहले मेहमान (first guest) थे. जब ये शो शुरू हुआ था तब एक प्रेस इवेंट में उनके नाम की घोषणा हुई है. अब्दु रोज़िक तज़ाकिस्तान (Tajikistan) के कलाकार हैं. इस प्रेस इवेंट में गौहर ने सबसे पहले अब्दु का स्वागत किया और उन्होंने सलमान (host salman khan) ने उन्हें यह कहते हुए पेश किया कि वो उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा भी होंगे. जिसके बाद दिल दीवाना गाकर अब्दु ने एंट्री करी. सलमान ने गले लगाकर उनका स्वागत किया और इसके बाद सलमान खान ने कहा कि अब्दु को अबू धाबी में देखा होगा। “यह बहुत अच्छा है, वह हिंदी नहीं समझता है, लेकिन हिंदी गाने गा सकता है,”

जानिए क्या फिर से Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेंगे Abdu Rozik — Nedrick News

वहीं अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में पूछे जाने पर अब्दू ने सलमान और शाहरुख खान (shahrukh khan ) का नाम लिया। वहीं जब सलमान ने घोषणा करी कि अब्दु बिग बॉस 16 (bigg boss 16) के पहले कंटेस्टेंट है और बिग बॉस 16 में एंट्री लेने वाले पहले शख्स होंगे तो अब्दू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं घर के अंदर जाने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी से प्यार करता हूं और कृपया मेरा समर्थन करें।..

Also Read- दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कैसे बने Abdu rozik और किस वजह से रह गयी हाइट कम ?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds