आखिरी वोट देने के बाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का हुआ निधन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Nov 2022, 12:00 AM

106 वर्ष के श्याम सरन नेगी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में दिया आखिरी वोट, शनिवार को ली आखिरी साँस 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी () का निधन हो गया है. 106 वर्ष के श्याम सरन नेगी ने  शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे आखिरी साँस ली. श्याम सरन कई दिनों से बीमार चल रहे थे ज्सिकी वजह से उन्होंने इस बार  घर पर से  ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से वोट दिया था।

Also Read- जानिए क्या है आदर्श आचार संहिता, जो चुनाव के दौरान होता है लागू.

34वीं बार दिया आखिरी वोट

आखिरी वोट देने के बाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का हुआ निधन — Nedrick News

श्याम सरन नेगी हर बार चुनाव में हिस्सा लेते थे. नेगी ने 1951-52 के पहले आम चुनाव में सबसे पहले मतदान किया था और इस तरह वे आजाद भारत के सबसे पहले वोटर बन गए थे। भारत के पहले वोटर होने पर चुनाव आयोग द्वारा उनके लिए मतदान केंद्र पर खास तैयारी की जाती थी. वहीं 2 नवंबर को 34वीं बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से वोट दिया था। 

आखिरी वोट देने के बाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का हुआ निधन — Nedrick News

1951 के आम चुनाव में दिया था पहली बार वोट

नेगी का जन्म जुलाई 1917 में हुआ था और पहली बार वोट उन्होंने 1951 के आम चुनाव में दिया था। वहीं अभी तक वो 16 बार लोकसभा चुनाव में वोट दे चुके थे साथ ही लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों में अपना वोट जरूर डालते थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राज्य सरकार और चुनाव आयोग की तरफ से ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था।

चुनाव आयोग करता था स्वागतआखिरी वोट देने के बाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का हुआ निधन — Nedrick News

नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था और जब चुनाव होते थे तब जिला प्रशासन श्याम शरण नेगी को चुनाव के दौरान वोटिंग के लिए हर बार उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाता था। यहां उनके स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता था और उन्हें सम्मानित किया जाता था।

राजकीय सम्मान के साथ होगी नेगी की विदाई

किन्नौर जिले के निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन के मुताबिक, नेगी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर जाकर वोट देने की इच्छा जताई थी, मगर तबीयत खराब होने की वजह से पोस्टल बैलेट के जरिए उन्हें घर पर ही मतदान कराया गया। जाने से पहले भी वे अपना फर्ज नहीं भूले। हुसैन ने बताया कि पुलिस बैंड के साथ राजकीय सम्मान के साथ नेगी की अंत्येष्टि होगी। इसके अलावा प्रशासन की पूरी टीम उनके घर उन्हें श्रद्धांजलि देने जाएगी।

Also Read- जानिए कौन हैं इसुदान गढ़वी, जो होंगे AAP पार्टी के CM फेस.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds