फिल्म Pathaan का Teaser हुआ रिलीज़, एक्शन-थ्रिलर और दीपिका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे शाहरुख खान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Nov 2022, 12:00 AM

फिल्म Pathaan के जरिये 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगे शाहरुख खान 

आज 2 नवम्बर को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया है जो कि एक्शन से भरपूर है.

Also Read- मनोज बाजपेयी की वो फिल्म जिसकी वजह से खोने वाला था उनका मानसिक संतुलन.

क्या होगी पठान फिल्म की कहानी

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के 57वें जन्मदिन के मौके उनकी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) का टीजर यशराज फिल्म्स ने जारी किया है. ये टीजर 1 मिनट 25 सेकंड का है और इस टीजर में शाहरुख़ खान में डायलॉग बोलते हुए नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में शाहरुख़ खान खौफनाक अंदाज देखने को मिलेगा. इस टीजर को देख कर लगता है कि पठान नाम का एक शख्स मिशन पर है लेकिन किसी को ये नहीं पता कि वो जिंदा है कि नहीं. वहीं इस फलम में शाहरुख ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे. इसी के साथ ही इस टीजर के अंत में शाहरुख कुर्सी की पेटी बांध ले मौसम बिगड़ने वाला है शाहरुख बोलते हुए भी नजर आयेंगे.

फिल्म में दीपिका और जॉन भी आएंगे नजर

इस पठान के टीजर में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाली हैं. जहाँ दीपिका इस फिल्म में शाहरुख के साथ रोमांस करती हुई दिख रही है. वहीं जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आयेंगे. वहीं इस फिल्म में  शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण के साथ आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया की भी अहम भूमिका है।

शाहरुख ने टीजर किया शेयर

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा है कि अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए #PathaanTeaser रिलीज। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। #पठान का #YRF50 का जश्न मनाएं। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। @deepikapadukone @thejohnabraham #SiddharthAnand @yrf.

यशराज ने शाहरुख को दिया टीजर का तोहफा

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म पठान का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को रिलीज कर मेकर्स ने उन्हें बर्थडे गिफ्ट दिया है। यशराज के ट्विटर हैंडल पर टीजर रिलीज कर लिखा- एक स्पेशल सरप्राइज एक खास दिन के लिए आ गया है #पठान टीजर , 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #पठान के साथ #YRF50 का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

आपको बता दें, यह शाहरुख़ खान की कमबैक फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे है और इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए है. और इस फिल्म के जरिए शाहरुख़ ४ साल एक बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं. 

Also Read- जब मनीष मल्होत्रा के शो में एक IAS ऑफिसर ने लूट दी महफ़िल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds