Trending

मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Oct 2022, 12:00 AM

मुजफ्फरनगर गोली कांड : जब मुलायम सरकार में उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों चली थी अंधाधुंध गोलियां

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार 8 अक्टूबर को निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली और उसके अगले दिन राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. वैसे तो मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से जुड़े कई सारे किस्से हैं जो उन्हें महान बनाते हैं लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा किस्सा है जिसकी वजह से उत्तराखंड के लोगों के दिलों में मुलायम सिंह यादव की छवि एक खलनायक की है.

Also Read- मुलायम सिंह यादव की वजह से अब घर पहुँचता है शहीद सैनिकों का शव

मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक — Nedrick News

जानिए क्या था मुजफ्फरनगर गोली कांड

02 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर गोली कांड हुआ था और इस गोली कांड में उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों पर  अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं थी और इस गोलीकांड में कई आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी । दरअसल, उत्तराखंड के लोग यूपी से अलग होकरनए राज्य की मांग कर रहा था और इसके पक्ष में मुलायम नहीं थे।

मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक — Nedrick News

उत्तराखंड के आंदोलनकारी जा रहे थे दिल्ली

नए राज्य की स्थापना के लिए उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों ने दिल्ली जाने का फैसला किया. जिसके बाद पर्वतीय क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से 24 बसों में सवार होकर 1 अक्टूबर को सभी आंदोलनकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए. देहरादून से आंदोलनकारियों के रवाना होते ही इनको रोकने की कोशिश की जाने लगी. इस दौरान पुलिस ने रुड़की के गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर नाकाबंदी की, लेकिन आंदोलनकारियों की जिद के आगे प्रशासन ने घुटने टेकने पड़े और फिर आंदोलनकारियों दिल्ली की और बढे.

आंदोलनकारियों पर हुआ लाठीचार्ज 

मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक — Nedrick News

दिल्ली की और बढ़ते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहे पर रोकने की योजना बनाई और पूरे इलाके को सील कर दिया और उस दौरन आंदोलनकारियों को रोक दिया गया जिसके बाद पुलिस और राज्य आंदोलनकारियों ने सड़क पर नारेबाजी शुरू कर दी तो अचानक यहां पथराव शुरू हो गया और पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और लगभग ढाई सौ से ज्यादा राज्य आंदोलनकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया.

आंदोलनकारियों पर चली गोली और महिलाओं का हुआ बलात्कार

रिपोर्ट के अनुसार,  इस लाठीचार्ज के दौरान कई आंदोलनकारी मौके से भाग गये. वहीं इस आंदोलन करने गईं कई महिलाओं से इस दौरान बलात्कार जैसी घटनाएं भी हुईं. इसी बीच रात को पुलिस को सूचना मिली की 42 बसों में सवार होकर राज्य आंदोलनकारी दिल्ली की ओर फिर रवाना होने की तैयारी में हैं. जिसके बाद रामपुर तिराहे पर एक बार फिर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. जब 42 बसों में सवार होकर राज्य आंदोलनकारी रामपुर तिराहे पर पहुंचे तो पुलिस और राज्य आंदोलनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई. इस दौरान आंदोलकारियों को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने 24 राउंड फायरिंग की, जिसमें सात आंदोलनकारियों की जान चली गई और 17 ज्यादा आंदोलनकारी बुरी तरह घायल हो गए.मुजफ्फरनगर गोली कांड का दर्द नहीं भूले उत्तराखंड के आंदोलनकारी, मुलायम बन गये थे खलनायक — Nedrick News


मुजफ्फरनगर कांड के बाद आन्दोलन ने पकड़ा जोर

मुजफ्फरनगर कांड के बाद उत्तर प्रदेश से अलग राज्य की मांग की आग तेज हो गयी. मुजफ्फरनगर कांड के बाद राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश के लोगों में गुस्सा था जिसके बाद राज्य की मांग को लेकर प्रदेश भर में धरना और विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया. वहीँ इस कांड के बाद तेजी से भड़क रही आंदोलन की आग को देखते हुए करीब 6 साल तक आंदोलनकारियों के संघर्ष का ही नतीजा रहा कि सरकारों को इस मामले में गंभीरता से विचार करना पड़ा और 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग हो गया है और नए राज्य की स्थापना हुई.

मुलायम बन गये खलनायक

वहीँ जब ये कांड हुआ तब मुलायम की सरकार थी और इसी मुजफ्फरनगर कांड के बाद सत्ता को पलट कर रख दिया और मुलायम उत्तराखंड के लोगों के लिए खलनायक बन गए। इसके बाद समाजवादी पार्टी कभी भी पहाड़ में अपनी सरकार नहीं बना पायी. वहीं 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड का गठन हुआ लेकिन राज्य आंदोलन का जख्म अभी भी जिंदा है.

Also Read – लखनऊ गेस्ट हाउस कांड के बाद मुलायम सरकार हुई बर्खास्त, CM बनी मायावती

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds