फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का टाइटल चेंज, जानिए सलमान की मूवी का क्या है नया नाम?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Jun 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। खास तौर पर अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर। ये फिल्म कभी स्टारकास्ट को लेकर तो कभी फिल्म का टाइटल बदलने को लेकर आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। 

दरअसल, इस बार कभी ईद कभी दीवाली इस लिए भी सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि सलमान खान ने अपनी फिल्म का नाम बदलने का विचार किया है। इस बार उन्होंने अपनी फिल्म का नाम बदलकर भाईजान रखने की सोची है।  

फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का टाइटल चेंज, जानिए सलमान की मूवी का क्या है नया नाम? — Nedrick News

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम बदलकर भाईजान रखने पर विचार किया जा रहा है। जाहिर है कि बीते साल तक फिल्म का टाइटल भाईजान ही रखने की प्लानिंग थी। लेकिन किसी वजह से इसका नाम बदला गया और कभी ईद कभी दीवाली रखा गया। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट बदलने के बाद अब फिल्म का नाम बदलने को लेकर भी जोर दिया जा रहा है।

फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का टाइटल चेंज, जानिए सलमान की मूवी का क्या है नया नाम? — Nedrick News

गौरतलब है कि फिल्म की कास्टिंग बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के कहने पर ही चेंज की जा रही है। इससे पहले आयुष शर्मा और जहीर इकबाल को रिप्लेस किया गया। उन्हें रिप्लेस कर जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम को लिया गया। इसके अलावा पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जानी जाने वाली शहनाज गिल की ये डेब्यू फिल्म है।

फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का टाइटल चेंज, जानिए सलमान की मूवी का क्या है नया नाम? — Nedrick News

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में बेहद ही बदलाव किए जा रहे है। अब ऐसे में फिल्म के टाइटल बदलने की बात में कितनी सच्चाई है, ये तो कुछ दिनों में कंफर्म हो ही जाएगी। बहरहाल इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं फिल्म में साउथ और पंजाबी एक्टर्स को भी कास्ट किया गया है ताकि फिल्म को पैन इंडिया मूवी बनाई जा सके।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds