पानी का गिलास लाने से लेकर फाइलें समेटने तक: इंसानी दिमाग वाला रोबोट बना रही है ChatGPT वाली OpenAI | OpenAI humanoid robot demo

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 20 अक्टूबर 2026, 03:24 AM Updated: 20 अक्टूबर 2026, 03:24 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

OpenAI humanoid robot demo: जरा सोचिए कि आपके घर में एक ऐसा हेल्पर हो जो आपकी आवाज सुनते ही काम पर लग जाए, कमरे में बिखरा सामान करीने से समेट दे, रसोई के छोटे-मोटे कामों में मदद करे और जरूरत पड़ने पर लैपटॉप पर बैठकर ऑफिस के काम भी निपटा दे। किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसी लगने वाली यह तस्वीर अब हकीकत बनने की राह पर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तहलका मचाने वाली चैटजीपीटी (ChatGPT) की पैरेंट कंपनी OpenAI अब इंसानों जैसा दिखने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर रही है। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुद एक पॉडकास्ट में यह खुलासा किया है कि वे एक ऐसे रोबोट पर तेजी से काम कर रहे हैं, जिसका पहला डेमो अगले साल यानी 2027 तक दुनिया के सामने आ सकता है।

और पढ़ें: 5G तो बस ट्रेलर था! आकाश अंबानी ने बताया कैसे बिना नए टावर के सुपरफास्ट बनेगा जियो 6G| Reliance Jio 6G patents

इंसानी बनावट ही क्यों है जरूरी? OpenAI humanoid robot demo

पॉडकास्ट में बात करते हुए सैम ऑल्टमैन ने बेहद दिलचस्प तर्क दिया। उन्होंने बताया कि हमारी पूरी दुनिया, हमारा ढांचा इंसानों की शारीरिक बनावट को ध्यान में रखकर गढ़ा गया है। हमारे घरों के दरवाजे, सीढ़ियां, किचन के स्लैब, कंप्यूटर कीबोर्ड और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले औजार इंसानी हाथों और कद-काठी के हिसाब से बने हैं। ऐसे में अगर किसी मशीन या रोबोट को हमारे बीच रहकर काम करना है, तो उसकी बनावट भी इंसानों जैसी ही होनी चाहिए। यानी उसके दो हाथ, दो पैर, चलने-फिरने का संतुलन और चीजों को मजबूती से पकड़ने की ग्रिप वैसी ही होनी चाहिए जैसी हमारी होती है।

शरीर बनाना नहीं, ‘दिमाग’ तैयार करना असली चुनौती

सैम ऑल्टमैन का कहना है कि रोबोट का ढांचा या शरीर खड़ा करना कोई बहुत बड़ा खेल नहीं है, असली चुनौती तो उसके भीतर एक ऐसा ‘दिमाग’ फिट करना है जो इंसानी सूझबूझ के साथ फैसला ले सके।

उन्होंने एक साधारण सा उदाहरण देते हुए समझाया कि मान लीजिए आपने रोबोट से कहा, “एक गिलास पानी लाओ।” सुनने में यह कमांड बहुत आसान लगता है, लेकिन रोबोट के लिए यह जटिल प्रक्रिया है। उसे पहले गिलास की पहचान करनी होगी, उसे इतने सधे हुए हाथ से पकड़ना होगा कि वह टूटे नहीं, फिर नल या बोतल से पानी भरकर बिना छलकाए आप तक सुरक्षित पहुंचाना होगा। इसके लिए केवल हाथ-पैर होना काफी नहीं है, बल्कि रोबोट के भीतर आसपास के माहौल को भांपने, रास्ते की बाधाओं को समझने और कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की समझ (कॉग्निटिव एबिलिटी) होनी जरूरी है।

2027 में पहला डेमो, पर घरों तक आने में लगेगा वक्त

फॉर्च्यून से बातचीत में सैम ऑल्टमैन ने साफ किया कि कंपनी साल 2027 में इस इंसानी रोबोट का पहला प्रोटोटाइप या डेमो पेश कर सकती है। हालांकि, आम लोगों के घरों तक इसके पहुंचने में अभी कुछ और साल का वक्त लगेगा। फिलहाल OpenAI ने इसकी कीमत, फाइनल डिजाइन या आधिकारिक कमर्शियल लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

कंपनी की पहली प्राथमिकता ऐसे रोबोट तैयार करने की है जो फैक्ट्रियों या कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कुशल कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकें। इसके बाद दूसरे चरण में इसे घरेलू पर्सनल असिस्टेंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कंपनी लगातार शीर्ष इंजीनियरों और रोबोटिक्स विशेषज्ञों की भर्तियां कर रही है।

बेशक यह तकनीक दुनिया को बदलने का दम रखती है, लेकिन जानकारों का मानना है कि घरों में हाई-डेफिनिशन कैमरों, सेंसर्स और माइक्रोफोन से लैस ऐसे रोबोट्स के आने के बाद डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े होंगे, जिनका हल निकालना कंपनी के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।

और पढ़ें: अब उंगलियों से नहीं, हुक्म से चलेगा iPhone! 3 लाख ऐप्स के अंदर जाकर काम करेगा Siri AI| Iphone Siri AI features

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds