Tesla flying car demo: हॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाली उड़ने वाली कार की कल्पना को एलन मस्क ने सच साबित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा दिया है। 16 अक्टूबर को टेस्ला ने अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार ‘रोडस्टर’ (सेकेंड जनरेशन) का हैरतअंगेज डेमो दुनिया के सामने रखा। लाइव टेस्ट के दौरान इस कार ने एक बड़े घुमावदार रैंप पर चढ़ाई की, उल्टी हुई और फिर सीधे हवा में छलांग लगा दी। हवा में ही पूरा चक्कर काटते हुए कार ने जमीन पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस डेमो को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
सफल टेस्ट के बाद मस्क ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “आखिरकार यह काम कर गया।” उन्होंने इसे टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों की साझा मेहनत का नतीजा बताया।
रॉकेट वाली तकनीक से भरी उड़ान| Tesla flying car demo
मस्क ने बताया कि कार को हवा में उठाने के लिए एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक और ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ लगाए गए हैं। यह वही तकनीक है, जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए कंप्रेस्ड गैस छोड़ते हुए किया जाता है। कार के पिछले हिस्से में मेन थ्रस्टर्स और संतुलन के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जिससे यह उल्टी चलने के साथ हवा में कलाबाजियां भी खा सकती है।
The Tesla Roadster isn’t just a supercar. It’s a whole new level of performance. https://t.co/T64jlF0VzL
— ZaxtR (@AmX_ZaxTr) October 16, 2026
जब किसी ने पूछा कि क्या यह आम सड़कों पर दौड़ पाएगी, तो मस्क ने चुटकी लेते हुए कहा, “यह आपकी सड़क पर निर्भर करता है।” हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह प्रैक्टिकल होगी। खास बात यह है कि यह टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे केवल मैन्युअली चलाया जाएगा, यानी इसमें ऑटोपायलट या पारंपरिक भारी सेफ्टी फीचर्स के बजाय स्पीड और थ्रिल पर जोर रहेगा।
0.81 सेकंड में पकड़ी 97 किमी/घंटा की रफ्तार
स्पीड के मामले में रोडस्टर ने डेमो के दौरान नए रिकॉर्ड की नींव रख दी है:
- पिकअप: कार ने महज 0.81 सेकंड में 0 से 97 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ ली। 2028 में अगर यह इसी क्षमता के साथ बाजार में आई, तो यह रिमैक नेवेरा आर (1.66 सेकंड) को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी।
- टॉप स्पीड: टेस्ला का दावा 370 किमी/घंटा (230 मील/घंटा) से ज्यादा का है। हालांकि यांगवांग U9 एक्सट्रीम (496 किमी/घंटा) जैसी कारें इससे आगे हैं, लेकिन मस्क का कहना है कि वे प्रोडक्शन मॉडल में मैक 0.5 यानी करीब 617 किमी/घंटा की रफ्तार छूने की कोशिश करेंगे।
2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन, 8 साल से हो रहा इंतजार
रोडस्टर का सफर लंबा रहा है। टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2008 में लोटस एलीस के चेसिस पर लॉन्च की थी। इसके बाद नवंबर 2017 में सेकेंड जनरेशन रोडस्टर पेश की गई और 50 हजार डॉलर की बुकिंग शुरू हुई। 2020 में आने वाली यह कार डिजाइन और प्रोडक्शन की दिक्कतों की वजह से करीब 8 साल लेट हो चुकी है।
इसी देरी को लेकर बीते साल ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और मस्क में तीखी बहस भी हुई थी, जब ऑल्टमैन ने साढ़े सात साल के इंतजार पर तंज कसा था। अब कंपनी का कहना है कि 2028 में इसका उत्पादन शुरू होगा। इसे करीब ₹48 लाख (50,000 डॉलर) की 100% रिफंडेबल डिपॉजिट देकर बुक किया जा सकता है।
और पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, सैमसंग ने कसा तीखा तंज| Apple iPhone Duo













































