98 साल के बीजेपी दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में: हालत स्थिर, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में जारी है इलाज| LK Advani health update

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 17 अक्टूबर 2026, 08:20 PM Updated: 17 अक्टूबर 2026, 08:20 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

LK Advani health update: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) की शिकायत के बाद राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय दिग्गज नेता को शुक्रवार (16 अक्टूबर) देर शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत को लेकर ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिससे समर्थकों और नेताओं ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

अस्पताल के मुताबिक, आडवाणी जी को फिलहाल इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी और उनकी विशेषज्ञ टीम की सीधी देखरेख में हैं। मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें: जब तक जांच पूरी न हो, दुष्यंत गौतम को न बनने दें राज्यपाल… अंकिता भंडारी केस में राष्ट्रपति को राहुल गांधी की चिट्ठी| Ankita Bhandari murder case

अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, डॉक्टरों से ली जानकारी| LK Advani health update

शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा वरिष्ठ नेता का हाल जानने खुद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वहां डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का पूरा ब्योरा लिया। आडवाणी के अस्पताल में होने की खबर मिलते ही पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में उनकी सेहत को लेकर चिंता देखी जा रही है।

बढ़ती उम्र के कारण लालकृष्ण आडवाणी को पिछले कुछ समय से नियमित मेडिकल जांच और इलाज की जरूरत पड़ती रही है। इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने और सेहत सुधरने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। वहीं, दिसंबर 2024 में भी स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें इसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, तब भी डॉ. विनीत सूरी की टीम ने ही उनकी देखभाल की थी।

भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे हैं आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। वे देश के उप-प्रधानमंत्री रहने के साथ-साथ तीन बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आडवाणी 1986 से 1990, 1993 से 1998 और फिर 2004 से 2005 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। फिलहाल पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है।

और पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के पीछे क्यों पड़े हो, छात्रों के लिए लड़ो… रामदास आठवले की CJP को दो टूक| Ramdas Athawale on CJP protest

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds