जब तक जांच पूरी न हो, दुष्यंत गौतम को न बनने दें राज्यपाल… अंकिता भंडारी केस में राष्ट्रपति को राहुल गांधी की चिट्ठी| Ankita Bhandari murder case

Nandani | Nedrick News Uttarakhand Published: 16 अक्टूबर 2026, 07:21 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 07:21 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ankita Bhandari murder case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ का नाम सामने आने के चार साल बाद यह मामला एक बार फिर देश की सियासत के केंद्र में आ गया है। केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने के फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक तीखा पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे संविधान के अनुच्छेद 74(1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न सौंपने की सलाह दें।

और पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के पीछे क्यों पड़े हो, छात्रों के लिए लड़ो… रामदास आठवले की CJP को दो टूक| Ramdas Athawale on CJP protest

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने क्या कहा? Ankita Bhandari murder case

राष्ट्रपति को भेजे अपने खत में राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए लिखा कि सितंबर 2022 में महज 19 साल की अंकिता भंडारी की इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने एक ‘वीआईपी’ मेहमान को स्पेशल सर्विस देने से मना कर अपनी गरिमा की रक्षा की थी।

राहुल ने कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दोनों साथियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा तो सुना दी है, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी यह बड़ा सवाल जस का तस बना हुआ है कि आखिर वह वीआईपी कौन था? राहुल ने लिखा कि अंकिता के माता-पिता समेत कई लोगों को यह शक है कि इस मामले के तार भाजपा नेता दुष्यंत गौतम से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक की आधिकारिक जांच रिपोर्ट्स में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और मामले की सीबीआई जांच अब भी जारी है।

‘राज्यपाल बनते ही मिल जाएगा कानूनी संरक्षण’

राहुल गांधी ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए खत में चिंता जताई कि राज्यपाल बनते ही किसी भी व्यक्ति को कानूनी संरक्षण मिल जाता है। संवैधानिक पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती। राहुल के मुताबिक, ऐसी स्थिति में सीबीआई की जांच सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाएगी और न्याय की उम्मीद टूट जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नियुक्ति से साफ होता है कि सरकार महिला सुरक्षा के मसले पर कितनी गंभीर है।

इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, पहुंचे राहुल-प्रियंका

सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत गौतम के नाम का ऐलान होते ही अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय की गुहार लगाते हुए राजधानी के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन की खबर मिलते ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर अपनी आवाज बुलंद की।

क्या था पूरा मामला?

ऋषिकेश के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी सितंबर 2022 में अचानक लापता हो गई थी। बाद में 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से बरामद किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके साथियों ने वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया था और इनकार करने पर उसे नहर में धक्का दे दिया था। मई 2025 में अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन ‘वीआईपी’ की पहचान को लेकर सीबीआई की जांच अब भी जारी है।

और पढ़ें: बहुत खून-खराबा होगा… प्रशांत भूषण के कथित ऑडियो पर सियासी भूचाल, BJP बोली— सरकार गिराने की साजिश! Pradeep Bhandari audio controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds