धामी सरकार की कैबिनेट मंत्री Rekha Arya का रोते हुए वीडियो वायरल, पति पर लगाए ये गंभीर आरोप

Rajni | Nedrick News Uttarakhand Published: 16 अक्टूबर 2026, 05:48 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 05:48 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Cabinet Minister Rekha Arya: “महिला चाहे आम हो या खास, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी ही होगी…” रोते हुए ये शब्द किसी आम महिला के नहीं, बल्कि उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री रेखा आर्य का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पारिवारिक जीवन का दर्द बयां करते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं।

उन्होंने अपने पति पर पहली शादी छिपाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है यह पूरा हाई-प्रोफाइल विवाद जिसने प्रदेश की सियासत में हड़कंप मचा दिया है।

और पढ़ें: हत्या या आत्महत्या? करोड़पति Shiva Sharma की मौत पर फरार Shraddha Dubey के वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल!

Rekha Arya ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पुलिस शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि साल 2004 में गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर (खुद को अविवाहित बताकर) उनसे शादी की थी।

इसके अलावा, उन्होंने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने, विरोध करने पर मारपीट करने और जाली हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के भी आरोप लगाए हैं। मंत्री ने शिकायत में यह भी कहा कि उनके सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया और एक कथित ऑडियो में उनके खिलाफ जान से मारने की साजिश भी रची जा रही थी।

ऑडियो क्लिप से हड़कंप

वीडियो जारी करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने अपने पति की करीब 8 से 9 मिनट की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की है। इस ऑडियो में उनके पति गिरधारी लाल साहू (पप्पू गिरधारी) कल्पना मिश्रा नाम की एक महिला से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में वे रेखा आर्य के मंत्री पद का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वह हमेशा मंत्री नहीं रहेंगी और यह बस तीन-चार महीने की बात है।

ऑडियो में गिरधारी लाल साहू मंत्री से हिस्सा और बंटवारा होने, वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराने तथा महिला को मजबूत करने के लिए 25 लाख रुपये भेजने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं, जिसके बाद वह महिला आगरा में फ्लैट खरीदने की चर्चा करती है। पूरी बातचीत के दौरान कानूनी मुकदमों, पुलिस कार्रवाई, जमानत और भारी पैसे खर्च करने के साथ-साथ मंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसी बातचीत के आधार पर रेखा आर्य ने आरोप लगाया है कि उनके पति और वह महिला मिलकर उन्हें व उनके मासूम बच्चों को जान से मारने (गोली मरवाने) की साजिश रच रहे थे।

रेखा आर्या (Rekha Arya) के मुताबिक, इस सनसनीखेज ऑडियो को सुनने के बाद वह भीतर तक बुरी तरह झकझोर गईं और उन्हें अपनी व अपने बच्चों की सुरक्षा का बड़ा खतरा महसूस हुआ। इसी जानलेवा खतरे को देखते हुए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जैसा कड़ा और ठोस कदम उठाया है।


घरेलू अत्याचार के खिलाफ महिलाओं से अपील

सोशल मीडिया पर रोते हुए जारी किए गए इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने देश की तमाम महिलाओं को एक बेहद भावुक और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “महिला चाहे आम हो या खास, घरेलू अत्याचार न सहना है, न सहना है, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी है और कहना है।”

इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम ने उत्तराखंड के सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक हलकों तक में भारी हड़कंप मचा दिया है।

मानसिक तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती

पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने और भावुक वीडियो साझा करने के बाद, अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya)  का ब्लड प्रेशर (BP) अचानक काफी बढ़ गया। तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें तुरंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds