मुंबई पुलिस ने दिया इमरान खान को देश छोड़ने का अल्टीमेटम: 28 अक्टूबर तक की मोहलत, आखिर क्या है माजरा? Imran Khan net worth

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 16 अक्टूबर 2026, 02:49 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 02:49 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Imran Khan net worth: फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से हर दिल अजीज बने बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस का एक कड़ा नोटिस है। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का फरमान सुनाया है। दरअसल, इमरान खान पर मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। कानूनी तौर पर इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। विदेशी नागरिकता के नियमों के तहत उन्हें देश के किसी भी राजनीतिक आंदोलन में भाग लेने की अनुमति नहीं होती, और इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

इस बड़े विवाद के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक इमरान खान की पर्सनल लाइफ, फिल्मों से दूरी, उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग हैरान हैं कि सालों से बड़े पर्दे से गायब रहने के बावजूद इमरान का लाइफस्टाइल कैसा है और उनके पास कितनी दौलत है।

और पढ़ें: भारत के जैकी चैन हैं विद्युत! हॉलीवुड में छाया जामवाल का जलवा, WWE स्टार कोडी रोड्स भी हुए सादगी के दीवाने| Vidyut Jammwal Street Fighter

100 करोड़ के मालिक हैं इमरान, खुद बनाई अपनी पहचान| Imran Khan net worth

इमरान खान की कुल संपत्ति को लेकर भले ही कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद न हो, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इमरान ने खुद एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उनकी कमाई उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ी थी। उन्होंने यह बात भी साफ कर दी थी कि मामा आमिर खान का नाम और उनकी दौलत अलग है, और उन्होंने जो भी कमाया, वह अपने दम पर और अपने काम की बदौलत कमाया है।

5 लाख के चेक से 12 करोड़ की फीस तक का सफर

इमरान खान का कैमरे से नाता बचपन से ही रहा। साल 1988 में आई ब्लॉकबस्टर ‘कयामत से कयामत तक’ और 1992 में ‘जो जीता वही सिकंदर’ में उन्होंने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। बतौर मुख्य अभिनेता 2008 में डेब्यू करने के बाद उनकी मार्केट वैल्यू रातों-रात बढ़ गई।

इमरान ने खुद बताया था कि फिल्म ‘किडनैप’ के लिए उन्हें महज 5 लाख रुपये मिले थे। लेकिन देखते ही देखते उनकी फीस 7 से 8 करोड़ रुपये प्रति फिल्म तक जा पहुंची। अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में उन्हें एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम चेक भी मिला था, हालांकि उन्होंने कभी उस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया। इसके अलावा वे कोका-कोला और लीवाइस जैसे दिग्गज ब्रांड्स के विज्ञापनों का चेहरा रहे, जिससे उन्हें सालाना करोड़ों रुपये की कमाई होती थी।

बेच दी फेरारी, कर्जत में खुद डिजाइन किया सपनों का आशियाना

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद इमरान ने चकाचौंध भरी जिंदगी को छोड़कर सादगी का रास्ता चुना। वे मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल का अपना घर छोड़कर महाराष्ट्र के कर्जत चले गए। वहां उन्होंने खुद 3D मॉडलिंग सीखकर अपने घर का नक्शा तैयार किया और स्ट्रक्चरल इंजीनियर की मदद से जमीन पर अपना आशियाना खड़ा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी महंगी फेरारी कार बेच दी और एक साधारण फॉक्सवैगन पोलो जीटी को अपनी पसंद के मुताबिक मॉडिफाई कराकर चलाने लगे।

और पढ़ें: दिवाली से 3 दिन पहले रिलीज होगी ‘रामायण’: दशहरा से एडवांस बुकिंग शुरू, मेकर्स ने जारी किया धांसू पोस्टर| Ranbir Kapoor Ramayana release

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds