अजीत अगरकर का पत्ता कटना तय? न्यूजीलैंड सीरीज से पहले प्रज्ञान ओझा बन सकते हैं टीम इंडिया के अंतरिम चीफ सिलेक्टर| Pragyan Ojha BCCI selector

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 अक्टूबर 2026, 04:40 AM Updated: 01 अक्टूबर 2026, 04:40 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pragyan Ojha BCCI selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी हलचल सामने आ रही है। भारतीय सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल अब खत्म होने की कगार पर दिख रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों और रिपोर्टों की मानें तो अगरकर की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। उनकी जगह पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम तौर पर मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

और पढ़ें: 7 पदक, 2 गोल्ड और 44 साल पुराना सूखा खत्म; एशियाई खेलों में भारतीय जांबाजों का जलवा, पदकों की संख्या पहुंची 30| Asian Games 2026

गुवाहाटी की बैठक से अगरकर नदारद, ओझा की दावेदारी मजबूत| Pragyan Ojha BCCI selector

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच से ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को चयन समिति की एक गुप्त और बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। हैरानी की बात यह रही कि इस मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी ने इन कयासों को हवा दे दी है कि उनके और बोर्ड के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर के हटने के बाद पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को फौरन कार्यवाहक यानी अंतरिम चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है। करीब 40 साल के प्रज्ञान ओझा मौजूदा चयन पैनल में सबसे अनुभवी और सीनियर सदस्य हैं। मौजूदा सिलेक्शन पैनल में पहले से ही शिव सुंदर दास (एसएस दास), आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं। वरिष्ठता और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव को देखते हुए ओझा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अंतरिम कार्यकाल के बाद उन्हें पूर्णकालिक मुख्य चयनकर्ता भी बनाया जा सकता है।

पार्थिव पटेल भी थे रेस में, लेकिन ओझा निकले आगे

जब अजीत अगरकर को हटाए जाने की सुगबुगाहट शुरू हुई थी, तब प्रज्ञान ओझा के साथ पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी चर्चा में आया था। हालांकि, ताजा समीकरणों को देखें तो पार्थिव पटेल इस दौड़ में पीछे छूटते नजर आ रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम कड़ी बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया भी हैं। गुवाहाटी देवजीत सैकिया का गृह नगर है और वे इस समय वहीं मौजूद हैं। चर्चा है कि सैकिया की सहमति और सलाह के बाद ही प्रज्ञान ओझा को कमान सौंपने का मन बनाया गया है। अगले तीन से चार दिनों के भीतर इस पूरे मामले पर आधिकारिक मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।

4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

भारतीय टीम को अक्टूबर में ही न्यूजीलैंड के कड़े दौरे पर जाना है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके ठीक अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना लगभग तय है।

बताया जा रहा है कि दौरे के लिए खिलाड़ियों के नाम मोटे तौर पर फाइनल हो चुके हैं और सिर्फ कुछ औपचारिक बदलाव बाकी हैं। 4 अक्टूबर को होने वाली चयन समिति की आधिकारिक बैठक में कौन चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर बैठता है, उसी से अगरकर के भविष्य और ओझा की नई जिम्मेदारी की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

और पढ़ें: करोड़ों दिलों पर राज करने वाला क्रिकेटर पहुंचा ओल्ड-एज होम! विनोद कांबली का छलका दर्द, बोले— यहां घर जैसा लगता है| Former cricketer Vinod Kambli

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds