Vivo X80 सीरीज के आए धांसू Smartphones: जानिए इसके जबरदस्त फीचर्स, जिसने मार्केट में मचाया तहलका?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 May 2022, 12:00 AM | Updated: 19 May 2022, 12:00 AM

मोबाइल कंपनी वीवो (Vivo) ने  Vivo X80 सीरीज के दो नए 5G Smartphones लॉन्च से सैमसंग, रेडमी, ओप्पो और रियल मी जैसी मोबाइल कंपनियों के लिए शामत ला दी है।  Vivo X80  और Vivo X80 Pro  स्‍मार्टफोन को इंडिया में एक ऑनलाइन इवेंट में बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया था। उसके बाद से ही मोबाइल वर्ल्ड में Vivo के इन दोनों मोबाइल मॉडल्स के फीचर्स की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि Vivo के ये दोनों स्मार्टफोन्स 2022 में लॉन्च हुए बाकि बड़ी कंपनियों के फोन्स से हर मामले में बेहतर है।

ये स्मार्टफोन्स  एडवांस इमेजिंग सिस्टम से लैस हैं, जिसे लेंस मेकर- जाइस (Zeiss) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरों में सिनेमैटिक स्टाइल बोकेह, सिनेमैटिक वीडियो बोकेह और 360 डिग्री होराइजन लेवल स्‍टैबलाइजेशन जैसे फीचर्स हैं। साथ ही एक डेडिकेटेड वीवो V1+ इमेजिंग चिप दी गई है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बेहतर बनाती है। आप ये दोनों ही स्‍मार्टफोन 25 मई से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर में मौजूद रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।  

Vivo X80  Pro के खास फीचर्स 

– Vivo X80 Pro  में फ्लैगशिप हैंडसेट में 2K (1,440×3,200 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। 

– ये फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड आधारित OriginOS पर चलता है। 

– Vivo X80 Pro  की सबसे खास बात इसका कैमरा है, जिसमें  प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GNV प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड Sony IMX598 शूटर, पोर्ट्रेट लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का कैमरा पेरिस्कोप आकार के अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

– फोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फ्लैश चार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 219 ग्राम है। इसे IP68 रेटिंग मिली है।

Vivo X80 के फीचर्स 

– Vivo X80 में Full HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। ये फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिसटी 9000 SoC से लैस है।

– फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX866 RGBW सेंसर मेन है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) ऑफर करता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

– एंड्रॉयड 12 पर चलने वाली इस फोन  में 4500mAh की बैटरी है, जो 80वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 206 ग्राम है।

 Vivo X80 Pro और   Vivo X80 की कीमत 

अगर दोनों स्मार्ट फोन्स की कीमत की बात करें तो  Vivo X80 Pro के सिंगल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। Vivo X80 Pro कॉस्मिक ब्लैक कलर में उपलब्घ होगा।  

जबकि Vivo X80 के  8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हैं। जबकि Vivo X80, कॉस्मिक ब्लैक और अर्बन ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds