मालाबार हिल में अक्षय खन्ना ने खरीदा ₹33.26 करोड़ का लग्जरी घर, चुकाई करीब ₹2 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी! Akshaye Khanna net worth

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 30 सितम्बर 2026, 04:16 AM Updated: 30 सितम्बर 2026, 04:16 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Akshaye Khanna net worth: बॉलीवुड में अपनी संजीदा और दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी निवेश को लेकर भी खासी चर्चा में हैं। 51 साल के अक्षय खन्ना ने साउथ मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित इलाकों में शुमार मालाबार हिल में ₹33.26 करोड़ का एक नया और बेहद आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय के पास पहले से ही मुंबई के अलग-अलग इलाकों में कई संपत्तियां मौजूद हैं, लेकिन इस नए घर की खरीद को उनके अब तक के सबसे बड़े रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट्स में से एक माना जा रहा है।

और पढ़ें: मांगोगे दूध तो दूंगा खीर, करोगे उंगली तो… रियलिटी शो में भिड़े स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला| Swara Bhasker Shehzad fight

2,500 वर्ग फुट से बड़ा घर और 3 पार्किंग स्पेस| Akshaye Khanna net worth

 प्रॉपर्टी रिसर्च फर्म ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना के इस नए सी-फेसिंग इलाके वाले फ्लैट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है। इसके अलावा फ्लैट के साथ 175.45 वर्ग फुट की बालकनी मिलती है, जिससे इसका कुल क्षेत्रफल करीब 2,516.84 वर्ग फुट बैठता है। इस सौदे के तहत उन्हें तीन डेडिकेटेड पार्किंग यूनिट्स भी मिली हैं। दस्तावेजों के अनुसार, अभिनेता ने सितंबर 2026 में इस प्रॉपर्टी का औपचारिक पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराया है। इसके लिए उन्होंने ₹1.99 करोड़ की भारी-भरकम स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में अदा किए हैं।

मालाबार हिल: अरब सागर का किनारा और सितारों का ठिकाना

मालाबार हिल को मुंबई का सबसे प्राइम रेजिडेंशियल हब माना जाता है। अरब सागर के किनारे फैला यह इलाका अपने शांत माहौल, हरियाली और बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए मशहूर है। नेपियन सी रोड, वाल्केश्वर रोड और पेडर रोड के जरिए यह दक्षिण मुंबई के कमर्शियल सेंटर्स से सीधे जुड़ता है। यहां से मरीन ड्राइव, कोलाबा और नरीमन पॉइंट महज चंद मिनटों की दूरी पर हैं। इस पॉश इलाके में बॉलीवुड की कई हस्तियों के आशियाने हैं, जिनमें सनी देओल, संजय दत्त, जूही चावला, रानी मुखर्जी के अलावा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का फ्लैट भी शामिल है।

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘महाकाली’ की तैयारी

साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से अपना सफर शुरू करने वाले अक्षय खन्ना ने ‘दिल चाहता है’, ‘रेस’, ‘हलचल’, ‘गांधी, माई फादर’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। बीते साल फिल्म ‘धुरंधर: पार्ट 1’ में पाकिस्तान के लयारी के गैंगस्टर रहमान डकैत की उनकी भूमिका को दर्शकों और आलोचकों ने हाथों-हाथ लिया। हाल ही में प्रशांत वर्मा की तेलुगू फिल्म ‘महाकाली’ के टीजर में असुरों के महागुरु शुक्राचार्य के रूप में उनके खूंखार लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। दूसरी ओर, वे शूटिंग शुरू होने से ठीक 7 दिन पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से अचानक अलग होने को लेकर भी चर्चा में रहे, जिस पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की थी।

₹167 करोड़ की नेटवर्थ और लग्जरी कारों का शौक

अक्षय खन्ना की कथित नेटवर्थ करीब ₹167 करोड़ आंकी जाती है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने ‘धुरंधर’ के लिए ₹2.5 करोड़ और ‘छावा’ के लिए करीब ₹2 करोड़ की फीस ली थी। जुहू, तारदेव और मालाबार हिल जैसे इलाकों में उनकी ₹100 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्तियां हैं। निजी जिंदगी को बेहद निजी रखने और शादी से दूर रहने वाले अक्षय खन्ना के पास मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, BMW 5 सीरीज और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

और पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण से पहले आई अंजलि अरोड़ा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम! 2 दिन में कमाए बस इतने लाख| Anjali Arora Ramayan collection

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds