मांगोगे दूध तो दूंगा खीर, करोगे उंगली तो… रियलिटी शो में भिड़े स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला| Swara Bhasker Shehzad fight

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 29 सितम्बर 2026, 08:37 PM Updated: 29 सितम्बर 2026, 08:38 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Swara Bhasker Shehzad fight: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चलने वाली तीखी जुबानी जंग अब रियलिटी शो के मंच तक पहुंच गई है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ, जहां माहौल पूरी तरह गरमा गया। शो के होस्ट और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जैसे ही दोनों के बीच की पुरानी तल्खी को कुरेदा, दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हो गए और बात व्यक्तिगत टिप्पणियों तक जा पहुंची।

और पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण से पहले आई अंजलि अरोड़ा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम! 2 दिन में कमाए बस इतने लाख| Anjali Arora Ramayan collection

वीरेंद्र सहवाग की चुटकी और शहजाद का पलटवार| Swara Bhasker Shehzad fight

एपिसोड के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद की खिंचाई करते हुए मजाकिया लहजे में पूछा, “शहजाद, सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा से खूब बातें की हैं, उन्हें छेड़ा और प्रोवोक भी किया। अब जब वह खुद शो के अंदर आई हैं, तो आप बात ही नहीं कर रहे। आवाज बैठ गई है क्या?”

सहवाग के इस सवाल पर शहजाद तमतमा गए। उन्होंने फिल्मी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ। हां, यह जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ बैठना पसंद नहीं करता। मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर।” शहजाद ने दलील दी कि वे स्वरा से बात न करके बस उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।

’36 ट्वीट किए और कहते हैं इग्नोर कर रहे हैं’

शहजाद की बात सुनते ही स्वरा भास्कर भड़क उठीं। उन्होंने तुरंत टोकते हुए कहा, “सर, आपको पता है इग्नोर करने का असली मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है भाव ही न देना। जब से शो अनाउंस हुआ है, इन्होंने मेरे नाम पर 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए और जाने कितने मैसेज कर डाले। इनकी टीम अपने लिए नहीं, मुझे बाहर करने के लिए वोट मांग रही है। ये इग्नोर करना नहीं होता। इग्नोर तो वो है जो मैं कर रही हूं।”


इस पर शहजाद ने देशभक्ति का एंगल जोड़ते हुए कहा, “जो देश के खिलाफ बोलेगा, हम उसके खिलाफ हमेशा बोलेंगे।” बात यहीं नहीं रुकी। स्वरा ने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई चुनाव नहीं बल्कि एक गेम शो है, और यहां आकर शहजाद का डूबता हुआ सियासी करियर चमकने वाला नहीं है। जवाब में शहजाद ने भी तीखा वार किया और कहा, “मेरे करियर की फिक्र छोड़िए, पहले आप अपने हसबैंड को चुनाव जिता लीजिए।”

बॉडी शेमिंग पर छलका दर्द, पहनी ‘मोटी’ लिखी साड़ी

शो के दौरान स्वरा भास्कर ने मां बनने के बाद लगातार हो रही बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2023 को उनकी बेटी राबिया के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसके चलते वे पिछले तीन सालों से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु’ फेम एक्ट्रेस शनिवार को शो में एक ऐसी अनोखी साड़ी और ब्लाउज पहनकर पहुंची थीं, जिस पर बाकायदा ‘मोटी’ लिखा हुआ था। ट्रोलर्स को आईना दिखाते हुए स्वरा ने कहा, “सोशल मीडिया पर अनजान लोग मुझे भैंस, गाय, हिप्पो और हाथी तक कह रहे थे। आज मैं मंच से कहती हूं कि हां, मैं यह सब हो चुकी हूं और आपके दिए इन सारे तानों को गर्व से स्वीकार करती हूं।”

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है, और इस तीखी बहस का वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।

और पढ़ें: बिग बॉस 20 में बेटी रीति के हंगामे पर मनोज तिवारी से पूछा अजीब सवाल: इस्तीफा दे दीजिए, जानिए क्या मिला जवाब| Manoj Tiwari resignation controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds