सम्राट ने मेरे भाई को ठोकवा दिया? जमुई एनकाउंटर के बाद जीतन राम मांझी के बयान से बिहार में मचा सियासी कोहराम! Jamui Nandan Yadav encounter

Nandani | Nedrick News Jamui Published: 23 सितम्बर 2026, 08:50 PM Updated: 23 सितम्बर 2026, 08:52 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jamui Nandan Yadav encounter: बिहार के जमुई में दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घिनौनी वारदात का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद राज्य का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है।

और पढ़ें: भारत के लिए असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता… हामिद अंसारी के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान| Hamid Ansari speech controversy  

क्या था पूरा मामला? Jamui Nandan Yadav encounter

यह शर्मनाक घटना 19 सितंबर की शाम सामने आई थी। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने सहपाठी के साथ थी, तभी कुछ मनचलों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने न सिर्फ दोनों के साथ बदसलूकी और मारपीट की, बल्कि इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला दिया।

मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया। वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की गई और उनकी तलाश में दबिश शुरू हुई, जिसके बाद मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव गोली लगने से घायल हो गया।

मांझी का तेजस्वी पर सीधा तंज: ‘सम्राट ने मेरे भाई को ठोकवा दिया’

नंदन यादव के पैर में गोली लगने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीधे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। मांझी ने तेजस्वी के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि तेजस्वी अक्सर बिहार और यूपी के यादवों को अपना भाई बताते हैं। मांझी ने तीखे लहजे में कहा कि जमुई मामले का मुख्य आरोपी भी यादव है, तो क्या अब तेजस्वी यह कहेंगे कि ‘देखिए ना, सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया?’ मांझी ने तंज कसते हुए लिखा कि तेजस्वी अपने ऐसे ‘भाइयों’ को समझाएं और सचेत करें, क्योंकि यह सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “HAM बोलते नहीं, करके दिखलाते हैं।” मांझी ने इस कार्रवाई को ‘सम्राट का सुशासन’ करार दिया।

Jamui Nandan Yadav encounter
Source: X

विपक्ष का हमला और सरकार का पलटवार

मुठभेड़ से पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए थे। उन्होंने बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा था। अब आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार पलटवार किया गया है।

बीजेपी की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने पुलिस एक्शन को अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ ऐसा ही कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कड़ी कार्रवाई: विजय चौधरी

वहीं, सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रशासन की नीयत उसके एक्शन से पहचानी जाती है। घटना के तुरंत बाद आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारियां की गईं और मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की मजबूत पैरवी कर अदालत से दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।

और पढ़ें: बीजेपी को रोकना है तो हाथ मिलाओ! यूपी में 2027 चुनाव के लिए ओवैसी का विपक्ष को ऑफर, 2 अक्टूबर तक दी डेडलाइन| Owaisi UP elections 2027

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds