बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने आखिर क्यों उतारी शर्ट; बॉडी शेमिंग और पेड पीआर पर लगाई तगड़ी क्लास| Salman Khan Bigg Boss

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 20 सितम्बर 2026, 11:46 PM Updated: 20 सितम्बर 2026, 11:46 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Salman Khan Bigg Boss: टेलीविज़न के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस बार सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अमूमन घरवालों की गलतियों पर क्लास लगाने वाले सलमान इस बार सोशल मीडिया पर बैठे उन ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़क गए, जो सेलिब्रिटीज के लुक्स, उम्र, निजी जिंदगी और बॉडी शेमिंग को अपनी आदत बना चुके हैं। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से और तंज में सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी शर्ट तक उतार दी और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

और पढ़ें: दिशा सालियान केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: दर्ज की FIR, हत्या और गैंगरेप की धाराएं; उद्धव- आदित्य ठाकरे का नाम शामिल! Disha Salian CBI FIR

‘भाई मोटे हो गए हैं… ये लो, कर लो ट्रोल!’ Salman Khan Bigg Boss

19 सितंबर के एपिसोड में सलमान खान ने बिना लाग-लपेट के सीधे उन लोगों पर हमला बोला जो इंटरनेट पर दूसरों की शारीरिक बनावट और बढ़ती उम्र का मजाक उड़ाते हैं। मंच पर अपनी शर्ट उतारते हुए सलमान ने दो टूक कहा, “तुम क्या ट्रोल करना चाहते हो? और क्यों करना चाहते हो? आखिर यह कैसी घटिया सोच है? मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। लोग कहते हैं ‘भाई मोटे हो गए हैं’… तो ये लो, कर लो ट्रोल।”


अपनी उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी सलमान ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हां, मैं 60 साल का हो गया हूं। अब हर बार ‘मैंने प्यार किया’ वाला 24 साल का लुक तो नहीं रह सकता। किसी की उम्र या असफलता का मजाक उड़ाकर लोगों को क्या हासिल होता है?”

डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने पर बोले- मां बनने वाली को क्यों करते हो ट्रोल?

सलमान खान ने मां बनने के बाद महिलाओं के बढ़ते वजन पर निशाना साधने वालों को भी जमकर लताड़ा। हालांकि उन्होंने किसी का सीधा नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह कड़ा रुख सीधे तौर पर उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ के समर्थन में देखा जा रहा है, जो मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बेवजह की बॉडी शेमिंग झेल रही हैं।


सलमान ने बेहद संजीदगी से कहा, “आप किसी ऐसी महिला को कैसे ट्रोल कर सकते हैं जो हाल ही में मां बनी है? प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, हर किसी का वजन बढ़ता है। अभी वह अपने परिवार और बच्चे के साथ वक्त बिता रही हैं। जब फिल्मों में वापसी करेंगी, तो खुद को दोबारा फिट कर लेंगी।” उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि लोग किसी के काम और मातृत्व की खुशी को देखने के बजाय सिर्फ शरीर के आकार पर सवाल उठा रहे हैं।

इंडस्ट्री के भीतर ‘पेड नेगेटिव कैंपेन’ और करप्शन पर फूटा गुस्सा

ट्रोलिंग के अलावा सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी खेल और पेड पीआर (Paid PR) पर भी सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता रहता है कि कौन सा एक्टर या प्रोड्यूसर पैसे देकर उनके खिलाफ नकारात्मक अभियान चलवा रहा है।


सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “हमारे पास भी बड़े फैन क्लब हैं, सब खबर रहती है कि पर्दे के पीछे कौन क्या कर रहा है। बस हम जवाब देना जरूरी नहीं समझते। कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर पैसे कमाते हैं। पैसे लेकर फिल्मों को चार या पांच स्टार रेटिंग दे दी जाती है, यह भी तो एक तरह का बड़ा करप्शन है। ऐसे लोग नैतिकता और एथिक्स की बातें किस मुंह से करते हैं?”

और पढ़ें: सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री! टार्जन में सूरज पंचोली साथ आएंगे नजर| Shera son Bollywood debut

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds