सिर्फ चादर बदलना काफी नहीं! गंदे गद्दे से फैल सकती हैं बीमारियां; जानिए साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे | Bed mattress cleaning tips

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 20 सितम्बर 2026, 05:27 AM Updated: 20 सितम्बर 2026, 05:45 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bed mattress cleaning tips: अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए हम सभी महंगे से महंगा गद्दा (मैट्रेस) खरीदते हैं, लेकिन उसकी देखरेख को लेकर अक्सर बेपरवाह हो जाते हैं। अगर आपसे कोई पूछे कि आपने अपने बेड के गद्दे की डीप क्लीनिंग पिछली बार कब की थी, तो शायद आपको सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा। अमूमन लोग सिर्फ बेडशीट बदलकर ही मान लेते हैं कि बिस्तर साफ हो गया, जबकि हकीकत इसके उलट है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से गद्दे के रेशों में पसीना, डेड स्किन, धूल और नमी जमा होने लगती है, जिससे धीरे-धीरे फंगस और बदबू पनपने लगती है। अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो यह अनदेखी एलर्जी और कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है।

और पढ़ें: 20 की उम्र में ट्रांसप्लांट और 30 में पछतावा? परफेक्ट दिखने की ऐसी सनक पर डॉक्टरों ने क्यों पकड़ लिया माथा! Hair Transplant Risks

गद्दे को कब पलटें और कब घुमाएं? Bed mattress cleaning tips

आमतौर पर घरों में 6 से 8 इंच की मोटाई वाले मैट्रेस का इस्तेमाल होता है, जिनकी सामान्य उम्र 7 से 10 साल तक मानी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि गद्दा बीच से दबे नहीं और उसमें गड्ढे न पड़ें, तो उसकी सही देखभाल बहुत जरूरी है:

  • दोनों तरफ इस्तेमाल होने वाले गद्दे (फ्लिप मैट्रेस): यदि आपका गद्दा दोनों तरफ इस्तेमाल के लिए बना है, तो इसे हर 3 से 6 महीने के अंतराल पर उलट-पलट करते रहें। मौसम बदलने पर इसे पलटना सबसे अच्छा माना जाता है, जिससे शरीर का वजन एक ही जगह पर लगातार नहीं पड़ता।
  • सिंगल साइड मैट्रेस: अगर आपका गद्दा केवल एक ही तरफ इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है, तो उसे पलटने की गलती न करें। इसके बजाय हर 3 से 6 महीने में उसे 180 डिग्री घुमा दें। यानी सिर वाले हिस्से को पैरों की तरफ और पैरों वाले हिस्से को सिर की तरफ कर दें।

गद्दे की सफाई के आसान और असरदार घरेलू उपाय

गद्दे की सफाई के लिए हर बार महंगे केमिकल या लॉन्ड्री की जरूरत नहीं होती। घर पर मौजूद सामान्य चीजों से भी इसे आसानी से चमकाया और बैक्टीरिया-फ्री किया जा सकता है:

  1. धूप दिखाना सबसे असरदार: समय-समय पर गद्दे को बालकनी या छत पर धूप में रखें। तेज धूप से गद्दे के अंदर की नमी खत्म होती है, सीलन की बदबू दूर होती है और फंगस या बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
  2. प्रेस और बेकिंग सोडा की ट्रिक: गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा, डिश क्लीनर या लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें। इसमें एक साफ सूती कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अब इस कपड़े को गर्म प्रेस (आयरन) के चारों तरफ लपेटकर गद्दे के ऊपर हल्के हाथ से चलाएं। भाप और घोल के असर से दाग-धब्बे चुटकियों में गायब हो जाएंगे।
  3. ढक्कन और तौलिया वाला नुस्खा: बेकिंग सोडा, सिरका (विनेगर) और लिक्विड सोप का घोल बनाएं। इसमें एक छोटा तौलिया भिगोकर निचोड़ें और उसे किसी बड़े डिब्बे के ढक्कन पर लपेट लें। फिर ढक्कन के हैंडल को पकड़कर गद्दे पर हल्के दबाव के साथ रगड़ें।
  4. जिद्दी दागों के लिए नींबू और कास्टिक सोडा: अगर गद्दा बहुत ज्यादा मैला हो चुका है, तो कास्टिक सोडा में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर ब्रश से हल्का स्क्रब करें। इसके अलावा केवल सूखा बेकिंग सोडा छिड़ककर 30 मिनट बाद ब्रश से झाड़ने पर भी गद्दे की बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है।

और पढ़ें: बिस्तर पर लेटते ही क्यों बंद हो जाती है नाक? सिर्फ सर्दी-जुकाम नहीं, ये 6 बड़ी वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार| Blocked Nose At Night

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds