सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 24 साल बाद लौट रही है ये कल्ट कॉमेडी फिल्म | Awara Paagal Deewana 2

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Awara Paagal Deewana 2: साल 2002 में जब अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉनी लीवर एक साथ बड़े पर्दे पर आए थे, तो दर्शकों के लिए हंसी और एक्शन का डबल डोज लेकर आए थे। अब करीब ढाई दशक बाद, कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ अपने सीक्वल के साथ फिर से वही जादू बिखेरने जा रही है। खुद एक्टर सुनील शेट्टी ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने का बड़ा अपडेट दिया है। आइए इस वीडियो में जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने और क्या कहा है।

और पढ़ें: जब प्यार का इज़हार गानों से होता था, 1990 से 1999 तक के सबसे यादगार बॉलीवुड गाने | 90s Bollywood Songs

Awara Paagal Deewana 2 को लेकर बड़ा खुलासा

दरअसल, हाल ही में मीडिया पोर्टल ‘बॉलीवुड हंगामा’ से खास बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना 2′(Awara Paagal Deewana 2)  पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ शब्दों में कन्फर्म किया कि यह सीक्वल पक्का बन रहा है। यही नहीं, शूटिंग पर बड़ा अपडेट देते हुए सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि फिल्म साल 2027 की शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। बता दें कि इस कन्फर्मेशन से कुछ समय पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘येड़ा अन्ना’ के अपने आइकॉनिक लुक की एक झलक शेयर की थी, जिसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि इस कल्ट फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है।

Awara Paagal Deewana में इन सितारों ने किया था कमाल

और ‘आवारा पागल दीवाना’ की बात करें तो, साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला थे। फिल्म की कहानी, इसके शानदार एक्शन सीन्स और दमदार कॉमेडी ने इसे उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया था।

फिल्म में अक्षय कुमार का ‘गुरु गुलाब खत्री’ और सुनील शेट्टी का ‘येड़ा अन्ना’ वाला किरदार आज भी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। इनके अलावा परेश रावल, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की कॉमिक टाइमिंग ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया। यही वजह है कि आज 24 साल बाद भी इसके डायलॉग्स और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह सुपरहिट तिकड़ी सिर्फ ‘आवारा पागल दीवाना 2’ में ही नहीं, बल्कि ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बड़ी कॉमेडी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में है। ऐसे में फैंस के लिए आने वाला समय मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। फिलहाल, ‘आवारा पागल दीवाना 2’ की पूरी स्टार कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

सुनील शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सुनील शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वह जल्द ही बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। ‘आवारा पागल दीवाना 2’ (Awara Paagal Deewana 2) के अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘हिटमैन’ (Hitman) और कॉमेडी फिल्म ‘सबसे बड़ा रुपैया’ (Sabse Bada Rupaiya) में नजर आने वाले हैं।

इसके साथ ही, वह मच-अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ का भी हिस्सा हैं। वहीं, फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी अपने बिजनेस रियलिटी शो ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ (Bharat Ke Super Founders) के सीजन 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। कुल मिलाकर, आने वाले समय में अन्ना बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी और टीवी तक फुल एक्शन में दिखने वाले हैं।

तो आप ‘आवारा पागल दीवाना 2’ के लिए कितने एक्साइटेड हैं, और फिल्म में किस एक्टर को दोबारा देखना चाहते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds