OTT पर धूम मचा रही हैं ये 6 ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्में, लिस्ट की दूसरी फिल्म बनी दर्शकों की पहली पसंद – Punjabi Blockbuster Movies

Shikha Mishra | Nedrick News Punjab Published: 29 सितम्बर 2026, 06:32 PM Updated: 29 सितम्बर 2026, 06:32 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Punjabi Blockbuster Movies: पिछले दो दशकों में पंजाब music इंडस्ट्री के साथ साथ पंजाबी फिल्मों का क्रेज गैर पंजाबी फैंस के भी देखने को मिला है। पंजाबी भाषा की इसी कई फिल्में है जिन्होंने इंडिया के साथ साथ फॉरेन कंट्रीज में भी धूम मचाई और भाषा की दीवार को तोड़ कर ब्लॉकबस्टर हुई है। जिसकी कमाई कई हिंदी और साउथ की फिल्मों से भी ज्यादा है। अपने इस वीडियो में पंजाब की 6 इसी ही रिजनल फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने न केवल कमाई के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि वो गैर पंजाबी दर्शकों की भी फेवरेट फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई।

Also Read: महाराष्ट्र में सिख इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: अकाल तख्त से लेकर प्रमुख गुरुद्वारों तक की यात्रा – Famous Gurdwaras of Maharashtra

1. जट एंड जूलियट – Jatt & Juliet

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 29 जून 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म  जट्ट एंड जूलियट। पंजाबी भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा मेन लीड में थे। फिल्म का  निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था तो वहीं दर्शन सिंह ग्रेवाल और गुनबीर सिंह सिद्धू फिल्म के निर्माता थे। ये फिल्म एक ऐसे जट्ट फतेह सिंह की कहानी है, जो कनाडा जाना चाहता है लेकिन अंग्रेजी न आने के कारण फॉर्म तक नहीं भर पाता। वहीं नीरू बाजवा ने पूजा बनी है जो खुद कनाडा जाना चाहती है औऱ वो फॉर्म भरने मेंम मदद करती है। लेकिन कनाडा में ऐसे हालात बनते है जिसके कारण दोनो को एक साथ रहने पर मजबूर हो जाते है.. और एक साथ मिलकर एक दंपत्ति का घर और रेस्ट्रो दोनो ही टूटने से बचाते है। इस दौरान उन्हें प्यार हो जाता है। इस फिल्म के निर्माण में करीब 25 करोड़ रूपय लगे थे लेकिन फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर् तोड़ते हुए 109.84 करोड़ रूपय की कमाई की थी। इस फिल्म को पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार 2013 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार मिला था। ये फिल्म चौपाल औऱ अमेजन प्राइम वीडियो दोनो पर एवेलेबल है।

2. कैरी ऑन जट्टा 3 – Carry on Jatta 3

29 जून साल 2023 में Carry on Jatta की तीसरी फ्रैंचाइजी Carry on Jatta-3 रीलिज हुई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें गिप्पी ग्रेवाल , बिन्नू ढिल्लों और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण हंबल मोशन पिक्चर्स ने किया था और  स्मीप कांग ने फिल्म का निर्देशन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसकी दो फ्रैचाइंची की सफलता को देखते हुए कैरी ऑन जट्टा 3 को भारत में ही 560 से ज्यादा स्क्रीन मिली थी..तो वहीं 30 देशों में इसे 500 से ज्यादा सिनेमाघरों में रीलीज किया था जो कि पंजाबी फिल्म रीलीज की सबसे बड़ी रिलीज मानी जाती है।  7 सितंबर 2023 को वेब चैनल चौपाल पर इसे पंजाबी भाषा में ही रीलिज किया गया था तो वहीं 15 मार्च 2024 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर इसे हिंदी में डब करके रीलिज किया गया। इस फिल्म को बनाने में 15 करोड़ का बजट था तो वहीं फिल्म ने करीब 100 करोड़ रूपय की कमाई की थी।

3. मस्ताने – mastane

25 अगस्त साल 2023 में रीलिज हुई हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म मस्ताने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ये कहानी है 1739 की, जब नादिरशाह के खेमें पर 5 बहादुर सिखों ने हमला कर दिया था.. नादिरशाह क लाख कोशिशों के बाद भी वो उन्हें पकड़ नहीं पाया था। फिल्म में तरसेम जस्सर और गुरप्रीत घुग्गी मेन लीड में है। फिल्म को शरण कला ने निर्देशित किया था..वहीं मनप्रीत जौहल फिल्म के निर्माता है। इस फिल्म को बनाने में 10 करोड़ का वजट आया था, लेकिन इसकी कमाई करीब 74 करोड़ रूपय थी। इस फिल्म को पंजाबी के साथ साथ, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मराठी में डब करके रीलिज किया गया था। 9 नवंबर 2023 को इसे चौपाल पर भी रीलिज किया गया था।

4. अकाल: द अनकॉन्कर्ड – Akaal: The Unconquered

पंजाब की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मों में से वन ऑफ द बेस्ट मूवी अकाल: द अनकॉन्कर्ड 10 अप्रैल 2025 को रीलिज हुई थी। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल में अकाल सिंह का रोल प्ले किया है साथ ही उन्होंने ही निर्देशन, लेखन और निर्माण भी किया है। ये ऐसी फिल्म है जिसे फेमस धर्मा प्रोडक्शन ने भी सह निर्मित किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ साथ निमरत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी , निकितिन धीर और शिंदा ग्रेवाल मुख्य भूमिकाओं में है। ये कहानी महाराजा रणजीत सिंह की मौत के बाद पंजाब में जो अस्थिरता हुई उसे संभालने की कोशिश करने वाले अकाल सिंह के बारे में है। जो जंगी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलता है और जीत हासिल करता है। इस फिल्म ने भी लगभग 18 करोड़ की कमाई की थी।

5. सौंकन सौंकने – Saunkan Saunkne

हिंदी में इसका अनुवाद करें तो सौतन.. 13 मई 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रीलिज होने वाली फिल्म सौंकल सौंकने एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में एमी विर्क , सरगुन मेहता और निम्रत खैरा मेन लीड में है तो वहीं नाद स्टूडियोज, ड्रीमियाटा प्राइवेट लिमिटेड और जेआर प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म का निर्देश किया है अमरजीत सिंह सरोन ने। फिल्म का कुल बजट 8 करोड़ था लेकिन रीलीज के 45 दिनो के अंदर ही इस फिल्म ने 55 करोड़ की की कमाई करके अब तक की पंजाब की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब पा लिया है। ये फिल्म एमेजन प्राइम वीडियो 16 जून 2022 को  रीलिज हो चुकी है।

6. लव पंजाब – Love Punjab

11 मार्च 2016 को बॉक्स ऑफिस पर रीलिज हुई लव पंजाब एक फैमिली इमोशन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में इसमें अमरिंदर गिल , सरगुन मेहता और मनवीर जोहल मेन लीड में है, तो वहीं राजीव ढींगरा ने निर्देशन किया है। ये फिल्म पंजाब की असली खुश्बू से आपको रूबरू कराती है, कैसे एक शख्स अपने परिवार की प्यार की तलाश में भटकता है, कैसे परिवार के बंधनो को संभालते हुए भी जिंदगी में खुश रह कर आगे बढ़ा जाता है। ये सिखाती है। इस फिल्म को बनाने में 6 करोड़ रूपय लगे थे लेकिन फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की थी। जून 2025 को ये फिल्म एमेजन प्राइम वीडियो पर रीलिज की गई है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds