भाजपा नेत्री के AI अश्लील वीडियो से लेकर 18 ट्रेनें रद्द तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 14 सितम्बर 2026, 07:42 PM Updated: 14 सितम्बर 2026, 07:47 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच बड़ी खबरो में पहली बड़ी ख़बर रेल यात्रियों के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिनों का मेगा ब्लॉक, 18 लोकल ट्रेनें रद्द होने से 10,000 यात्री परेशान। दूसरी ख़बर इंदिरापुरम के एलिवेटेड रोड पर आपस में भिड़ीं 5 कारें, हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल तीसरी ख़बर GDA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना सुपरहिट, 6 महीने में बेचीं 517 करोड़ की संपत्तियां।

चौथी ख़बर डीयू प्रोफेसर और भाजपा नेत्री का आरोप—पति ने AI से बनाई अश्लील वीडियो, डिलीट करने के बदले माँगे 40 लाख। और पाँचवीं ख़बर 8वीं बार हत्थे चढ़ा भ्रूण लिंग जाँच करने वाला शातिर सरगना, 1,000 से अधिक महिलाओं की कर चुका था अवैध जाँच। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: जानें सड़कों पर छोटा भीम के मीम से लेकर बॉर्डर पर कड़े पहरे तक! | Top 5 Ghaziabad News

गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिनों का मेगा ब्लॉक

गाजियाबाद की पहली खबर रेल यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मरम्मत कार्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 10 दिनों का मेगा पावर और ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इस बड़े ब्लॉक के कारण 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 18 लोकल, मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले करीब 10,000 से अधिक यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह ब्लॉक मुख्य रूप से 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। (केवल पलवल-गाजियाबाद ईएमयू संख्या 64051 एक दिन पहले यानी 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द रहेगी)। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पुरानी और जंग लगी रेल पटरियों (Tracks) तथा क्षतिग्रस्त स्लीपरों को हटाकर नए आधुनिक ट्रैक बिछाए जाएंगे। मुख्य रूप से दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर चलने वाली लोकल सेवाओं पर असर पड़ेगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64426)
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429)
  • पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64051) (24 सितंबर से 3 अक्टूबर)
  • मेरठ-गाजियाबाद मेमू (64555 और 64556)
  • मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर/मेमू ट्रेन

रद्द की गई 18 ट्रेनों के अलावा, 45 अन्य पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन उनके ठहराव स्थान में बदलाव किया गया है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर-4 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3, 5 और 6 पर आकर रुकेंगी।

यदि आप 24 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच इस रूट पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले National Train Enquiry System (NTES) या आधिकारिक रेलवे ऐप पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य चेक कर लें।

एलिवेटेड रोड पर आपस में भिड़ीं 5 कारें (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से है। जहां 13 सितंबर 2026 रविवार सुबह करीब 5 बजे  इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा चौकी इलाके में एलिवेटेड रोड पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही वैगनआर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर सड़क पर टेढ़ी हो गई।

इसके बाद पीछे से आ रही तीन अन्य कारें भी रफ्तार में होने के कारण खुद को संभाल नहीं पाईं और एक के बाद एक आपस में भिड़ती चली गईं। इस चेन रिएक्शन (टक्कर) में कुल 5 कारें क्षतिग्रस्त हुईं। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद रविवार सुबह एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भारी जाम की स्थिति बन गई।

इंदिरापुरम थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया और यातायात को दोबारा सामान्य कराया। पुलिस एलिवेटेड रोड पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की जांच कर रही है।

GDA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना सुपरहिट (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी बड़ी खबर GDA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना को लेकर है। GDA की पारदर्शी और त्वरित ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (First Come First Serve) योजना को आम जनता की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। पिछले छह महीनों के भीतर GDA ने अपनी विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं के अंतर्गत संपत्तियों के विक्रय से लगभग 517 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि अर्जित की है।

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में 1 जून से 12 सितंबर 2026 की अवधि के बीच ही प्राधिकरण ने 213 संपत्तियों का सफलतापूर्वक विक्रय किया, जिससे 65.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा लोकप्रियता मधुबन-बापूधाम योजना को मिली है, जहां इस हालिया अवधि में सर्वाधिक 121 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। इस सफल योजना से GDA की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इस अर्जित राशि का बड़ा हिस्सा अब गाजियाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

भाजपा नेत्री ने अपने पति पर लगाया AI से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर इंदिरापुरम थाने से जहां दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर और वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता (भाजपा नेत्री) का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से उनकी अश्लील (मार्फ्ड) वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया (फेसबुक आदि) पर अपलोड कर दिया।

आरोपी पति ने इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने और डिलीट करने के एवज में पीड़िता से 40 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग (Extortion) की। पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं और उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट भी मांगा था। उन्होंने इस पूरे कृत्य के पीछे अपने सास और ससुर पर भी साजिश रचने का गहरा शक जताया है। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट और रंगदारी से जुड़ी धाराओं के तहत पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और साइबर सेल की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है।

कोख के कातिलों पर बड़े एक्शन (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवीं खबर भ्रूण लिंग जांच (Female Foeticide) रैकेट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की एक बहुत बड़ी कार्रवाई से है। गाजियाबाद और बागपत के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भ्रूण लिंग जांच करने वाले इस शातिर नेटवर्क का मुख्य सरगना अब तक 8 बार पकड़ा जा चुका है। जमानत पर बाहर आते ही यह आरोपी दोबारा से अवैध अल्ट्रासाउंड और लिंग जांच का धंधा शुरू कर देता था। पूछताछ और जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 1000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कर चुका है, जिसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डिकॉय (फर्जी) कस्टमर तैयार कर इस गिरोह से संपर्क किया था। गिरोह ने महिला को जांच के लिए गाजियाबाद बुलाया, जहां टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मौके से अवैध पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, लिंग जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds