Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद और आसपास की खबरों में सबसे पहली खबर स्वास्थ्य व्यवस्था की, जहाँ मेरठ मंडल स्वाइन फ्लू और डेंगू का हॉटस्पॉट बन चुका है और स्वास्थ्य विभाग का सरकारी सर्वे पूरी तरह फेल साबित हुआ है। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जहाँ वैशाली और मेरठ रोड के लिए जल्द ही 50 नई ई-बसें दौड़ने वाली हैं।
तीसरी खबर में आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट्स का आवंटन इसी सितंबर महीने से शुरू होने जा रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होगा। लेकिन इसी बीच अपराध जगत से एक सनसनीखेज खबर गोविंदपुरम इलाके से है, जहाँ चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से लाखों के जेवर और नकदी उड़ा दिए।
और पांचवी खबर कनावनी में हुई किसानों की महापंचायत की, जहाँ भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर आंदोलन को और तेज करने का बड़ा एलान किया गया है। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते है।
और पढ़ें: बिना OTP 5 लाख की ठगी से लेकर स्वाइन फ्लू अलर्ट तक | Top 5 Ghaziabad News
मेरठ मंडल में स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप
गाजियाबाद की पहली खबर मेरठ मंडल इस समय संक्रामक रोगों का हॉटस्पॉट बन गया है। जहां अगस्त महीने तक स्वाइन फ्लू (H1N1) और डेंगू के कुल 435 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कुल संक्रमितों में से 302 मरीज स्वाइन फ्लू के और 133 मरीज डेंगू की चपेट में हैं।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अकेले मेरठ मंडल में 302 मामलों की पुष्टि हुई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ जैसे जिलों में लगातार नए मरीज मिल रहे हैं, जिनका इलाज मुख्य रूप से मेरठ के अस्पतालों में चल रहा है। मंडल के विभिन्न जिलों में अब तक डेंगू के 133 पुष्ट मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लाला लाजपत राय (LLR) मेडिकल कॉलेज, मेरठ और जिला अस्पतालों में विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड और ओपीडी शुरू की गई है।
सरकारी सर्वे और अभियानों पर उठे सवालक्षेत्र में बीमारियों के इस तरह फैलने से प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की पोल खुल गई है। शासन के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक घर-घर जाकर चलाया गया ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ जमीन पर बेअसर साबित हुआ है। मेरठ मंडल के छह जिलों से आई ताजा रिपोर्ट बताती है कि स्वास्थ्य विभाग का सर्वे बेहद कमजोर रहा है।
जमीनी स्तर पर मरीजों और संदिग्धों की सही समय पर पहचान नहीं हो सकी, जिसके कारण अगस्त आते-आते संक्रमण ने विकराल रूप ले लिया। तेज बुखार, सर्दी-खांसी, बदन दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आरटी-पीसीआर (RT-PCR) या आवश्यक जांच करवाएं। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक सांस की बीमारी है, इसलिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
राजनगर एक्सटेंशन से वैशाली और मेरठ रोड के लिए 50 नई ई-बसें (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की दूसरी खबर स्थानीय निवासियों के लिए खुशखबरी की है। स्थानीय निवासियों के लिए यातायात को सुगम बनाने के लिए राजनगर एक्सटेंशन जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के लिए यह कनेक्टिविटी बेहद जरूरी थी। यह नई इलेक्ट्रिक बस सेवा राजनगर एक्सटेंशन से वैशाली (मेट्रो स्टेशन कनेक्टिविटी के लिए) और मेरठ रोड के प्रमुख रूटों पर चलाई जाएगी।
जिलाधिकारी (DM) रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार, जल्द ही गाजियाबाद जिले को 50 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इन्हीं में से कुछ बसों को इन दोनों रूटों पर आवंटित किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम जनता को दिल्ली-एनसीआर और मेरठ की तरफ आने-जाने में भारी राहत मिलेगी।
सितंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स का आवंटन (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की तीसरी खबर उन लोगों के लिए है जो अपने घर का सपना देख रहे हैं। गाजियाबाद और एनसीआर के मध्यमवर्गीय परिवारों, विशेषकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) और डूडा (DUDA) के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए यह लंबे समय से प्रतीक्षित जानकारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित फ्लैटों का आवंटन इसी सितंबर महीने से शुरू होने जा रहा है। जिन आवेदकों ने पात्रता सूची (Eligibility List) में जगह बनाई है और जिनकी जांच (Verification) पूरी हो चुकी है, उन्हें इस चरण में शामिल किया जाएगा। यह आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से होगा।
गोविंदपुरम में दिनदहाड़े लाखों की चोरी (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की चौथी खबर गोविंदपुरम इलाके से है, जहां दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुरम की एक पॉश कॉलोनी में हुई, जहां चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर बड़ी आसानी से एंट्री की। पीड़ित परिवार के अनुसार, अलमारी के लॉकर में रखे सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां और कीमती जेवर सहित भारी मात्रा में कैश गायब है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
कनावनी में किसानों की महापंचायत (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की पांचवीं खबर किसान आंदोलन से जुड़ी है। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में पिछले 17 दिनों से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अब महापंचायत के बाद और तेज होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महापंचायत में कनावनी सहित आसपास के 9 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों का आरोप है कि GDA बिना उचित मुआवजा दिए उनकी 29 एकड़ आबादी वाली जमीन को अधिग्रहित करने की कोशिश कर रहा है। महापंचायत में किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें नए कानून के तहत कनावनी के सर्किल रेट पर मुआवजा नहीं मिलता और दर्ज मुकदमे वापस नहीं होते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।













































