Kacha Badam Anjali Arora: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। अंजलि जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और बड़े पर्दे पर ‘मां सीता’ के किरदार में नजर आने वाली हैं! उनकी इस फिल्म का नाम है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’। लेकिन जैसे ही फिल्म का टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर एक नया बवाल शुरू हो गया है। लोग अंजलि अरोड़ा को इस रोल में देखकर मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं और इसे ‘घोर कलयुग’ बता रहे हैं। आखिर लोग इतने नाराज क्यों हैं? आइए जानते हैं आज की इस वीडियो में।
और पढ़ें: नाम डकैत का और सरनेम सुपरस्टार सिंगर का! जानें Daler Mehndi की अनसुनी कहानी
Anjali Arora पर क्यों भड़के यूजर्स
दरअसल, अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora ) को ‘कच्चा बादाम’ गाने पर बनाए गए रील्स से बड़ी पहचान मिली थी। सोशल मीडिया पर उनकी छवि एक बोल्ड डांसर और ग्लैमरस इन्फ्लुएंसर की रही है। यही वजह है कि जब लोगों ने उन्हें माता सीता जैसी परम पूजनीय और मर्यादित भूमिका में देखा, तो वे अपनी नाराजगी छुपा नहीं पाए।
यूजर्स का कहना है कि इतने पवित्र धार्मिक चरित्र के लिए किसी ऐसी एक्ट्रेस को चुना जाना चाहिए था, जिसकी छवि गंभीर हो। इतना ही नहीं, फिल्म के टीजर में रामायण की कथा के साथ ‘कृष्णाय वासुदेवाय’ मंत्र का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोग कमेंट्स में इसे सनातन धर्म का मजाक और घोर कलयुग का प्रतीक बता रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में भगवान राम का किरदार देव शर्मा निभा रहे हैं और यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देव शर्मा निभा रहे है भगवान राम का किरदार
अगर फिल्म के टीज़र की बात करें, तो इसमें माता सीता के स्वयंवर से लेकर 14 वर्ष के वनवास, सीता हरण और राम-सीता के वियोग के इमोशनल पलों को दिखाया गया है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा के अलावा, लक्ष्मण के रोल में शील वर्मा, हनुमान के रोल में निर्भय वाधवा और रावण के किरदार में एक्टर रजनीश दुग्गल नजर आने वाले हैं।
रामायण से पहले रिलीज होगी फिल्म
इस भारी ट्रोलिंग के बीच, अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora ) ने इस रोल को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उनका कहना है कि ‘माता सीता का किरदार उनके लिए शक्ति, गरिमा, धैर्य और आस्था का प्रतीक है।’ वह इस रोल को पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म रणबीर कपूर की आने वाली बड़ी फिल्म ‘रामायण’ से ठीक पहले यानी 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि क्या दर्शक अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में अपना पाते हैं या नहीं। तो आपको क्या लगता है? क्या अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में कास्ट करना मेकर्स का सही फैसला है या यूजर्स का गुस्सा जायज है?














































