PM मोदी ने प्रियंका गांधी से पूछा हालचाल, तभी खड़गे बोले- ‘भाई साहब, आप बदल गए हैं’| PM Modi news

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 13 अगस्त 2026, 09:48 PM Updated: 13 अगस्त 2026, 09:48 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PM Modi news: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच हल्की-फुल्की बातचीत सुनाई दे रही है। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक मजाकिया टिप्पणी ने इस छोटे से पल को खास बना दिया।

और पढ़ें: NEET विवाद पर इस्तीफे के बाद पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, ‘Gen Z को गुमराह करने की हुई कोशिश’ Dharmendra Pradhan news

पीएम मोदी ने प्रियंका से पूछा हालचाल| PM Modi news

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रियंका गांधी से उनका हाल पूछते हुए सुना जा सकता है। पीएम मोदी कहते हैं, “और प्रियंका, कैसी हो?” इस पर प्रियंका गांधी जवाब देती हैं, “मैं अच्छी हूं सर, आप कैसे हैं?” पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मैं अभी भी वैसा ही हूं। हालांकि वीडियो में प्रियंका गांधी दिखाई नहीं देतीं, लेकिन उनकी आवाज साफ सुनाई देती है।

इसी बीच पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बातचीत में शामिल होते हैं और मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से कहते हैं, “भाई साहब, आप थोड़ा बदल गए हैं।” खड़गे की बात सुनकर प्रधानमंत्री भी मुस्कुराते हैं और जवाब देते हैं, “ओह, सच में?” इसके बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है।

खड़गे के बयान की सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा खड़गे की उस टिप्पणी को लेकर हो रही है कि प्रधानमंत्री “थोड़ा बदल गए हैं।” हालांकि खड़गे ने वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह पीएम मोदी के किस बदलाव की बात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री के हालिया अनौपचारिक अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन यह महज ऑनलाइन यूजर्स की व्याख्या है। वीडियो में खुद खड़गे ने अपनी टिप्पणी का कोई विस्तृत संदर्भ नहीं दिया है।

एक ही मंच पर सत्ता और विपक्ष के बड़े नेता

यह पूरा घटनाक्रम 10 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित रेवती सुले के रिसेप्शन का बताया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य प्रमुख राजनीतिक चेहरे मौजूद थे। राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर आमने-सामने रहने वाले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का इस तरह अनौपचारिक अंदाज में बातचीत करते नजर आना लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में राहुल गांधी भी मुस्कुराते नजर आते हैं।

20 जून को हुई थी रेवती सुले की शादी

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी 20 जून 2026 को मुंबई में हुई थी। उनका विवाह उद्योगपति सारंग लखानी के साथ हुआ। इसके बाद 10 अगस्त को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें देश के कई बड़े राजनीतिक और सार्वजनिक चेहरे शामिल हुए।

इसी समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की एक तस्वीर भी सामने आई। तस्वीर में दोनों गंभीर बातचीत करते नजर आए। महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों दलों के बीच समीकरणों को लेकर चर्चा के बीच इस तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, समारोह में मुलाकात को लेकर किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है।

और पढ़ें: पंजाब 2027 के लिए BJP ने खोज लिया एक्स फैक्टर? PM मोदी-राघव चड्ढा की मुलाकात के निकले कई मायने| Punjab Election 2027

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds