Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की 5 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें में पहली खबर ‘ऑन डिमांड’ बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 आरोपी गिरफ्तार और 3 महीने का मासूम बच्चा सुरक्षित बरामद। दूसरी खबर बछिया की चाहत में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कराया गाय का कृत्रिम गर्भाधान, लेकिन पैदा हुआ बछड़ा; पशुपालन विभाग जांच में जुटा।
तीसरी खबर गाजियाबाद के 2.99 लाख छात्र अब भी अपार आईडी (APAAR ID) से वंचित, लापरवाह स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी। चौथी खबर यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान तक पहुंचा, लोनी तहसील के खादर और निचले तटीय गांवों में प्रशासन हाई अलर्ट पर।
और पांचवी खबर गाजियाबाद में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जनता को दी सुरक्षित रहने की सलाह। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।
और पढ़ें: 100 करोड़ के फ्लैट घोटाला से लेकर पानी माफिया की मनमानी तक | Top 5 Ghaziabad News
ऑन डिमांड’ बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
गाजियाबाद की पहली खबर टीला मोड़ से जहां थाना पुलिस ने ‘ऑन डिमांड’ बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 अगस्त को अगवा किए गए तीन महीने के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटना में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी गिरोह ने भाई के बच्चे और अपनी बेटी को भी बेटा बताया था। पुलिस जांच के अनुसार, गिरोह का मुख्य आरोपी पहले भी बच्चों की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि टीला मोड़ इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने 11 अगस्त को अपने 3 महीने के बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दंपति ने ही बच्चे को अगवा किया था। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया। गिरोह बच्चे को शामली ले जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने फर्रुखनगर के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने इस मामले में नौशाद (सरगना), उसकी पत्नी रुकसार, ऐनुल, नागेंद्र, सुमित्रा, नसीम और आबिद को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर संभावित खरीदारों से संपर्क करता था। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों का सौदा लाखों रुपयों में तय किया जाता था। मांग मिलने पर गिरोह के सदस्य रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
कानूनी कार्रवाई
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं, जिनमें धारा 137(2) (अपहरण) और 143(4) (मानव तस्करी) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़े संपर्कों की तलाश कर रही है।
बछिया की चाह में भाजपा विधायक ने कराया गाय का कृत्रिम गर्भाधान (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की दूसरी खबर लोनी से जहां लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा अपनी गाय का ‘सेक्स सॉर्टेड’ (Sex-Sorted) कृत्रिम गर्भाधान कराने का मामला सामने आया है, जिसमें बछिया की उम्मीद के विपरीत एक बछड़े का जन्म हुआ है। इस अनूठी घटना की चर्चा पशुपालन विभाग और राजनीतिक गलियारों में हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक ने घर पर पाली जा रही गाय के लिए ‘सेक्स सॉर्टेड’ कृत्रिम गर्भाधान तकनीक (Artificial Insemination) का इस्तेमाल करवाया था, जो आमतौर पर 90% से अधिक मामलों में मादा संतान (बछिया) पैदा करने के लिए जानी जाती है। सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग करने के कारण विधायक और स्थानीय पशुपालन विभाग के अधिकारी आश्वस्त थे कि गाय बछिया को ही जन्म देगी। लेकिन प्रसव के बाद गाय ने एक स्वस्थ नर बछड़े को जन्म दिया।
इस अप्रत्याशित परिणाम के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या सेक्स सॉर्टेड तकनीक इस मामले में फेल क्यों हुई, या फिर कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के दौरान सीमन के इस्तेमाल में कोई तकनीकी खामी या लापरवाही तो नहीं रह गई थी।
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की तीसरी खबर स्कूलों की लापरवाही के चलते छात्र APAAR ID से वंचित। अभी तक 2.99 लाख विद्यार्थियों (जो कुल छात्रों का 38% है) की APAAR ID तैयार नहीं हो सकी है, जिस कारण अब शिक्षा विभाग ने सुस्त और लापरवाह विद्यालयों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसकी समय-सीमा 30 जून तक थी।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न स्कूलों में करीब 2.99 लाख छात्र अभी भी इस विशिष्ट डिजिटल पहचान से वंचित हैं। यह आंकड़ा जिले के कुल विद्यार्थियों का 38 प्रतिशत है, जो तय डेडलाइन के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कई निजी और परिषदीय विद्यालयों ने आईडी जनरेशन के काम को गंभीरता से नहीं लिया,
जिसके कारण यह लक्ष्य अधूरा रह गया। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्कूलों का तर्क है कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड न होने के कारण APAAR ID बनाने में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। विभाग ने अब सभी पात्र छात्रों की शत-प्रतिशत आईडी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तय समय पर काम पूरा न करने वाले प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधनों को चिन्हित कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान तक (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की चौथी खबर बेहद चिंताजनक है। यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान तक पहुंच गया है, जिसके चलते गाजियाबाद के लोनी और कई अन्य तटीय इलाकों के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
गाजियाबाद के लोनी तहसील के खादर क्षेत्र और यमुना से सटे निचले इलाकों के गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि जिला प्रशासन और राहत टीमें लगातार जलस्तर पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने या सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की पांचवी खबर मौसम विभाग ने चेतावनी दी। मौसम विभाग द्वारा 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चेतावनी 13 अगस्त से 16 अगस्त तक के लिए प्रभावी है, जिसमें लगातार भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने जलभराव वाले निचले इलाकों और कमजोर मकानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव संभावित मार्गों से दूर रहने को कहा गया है।













































