Cab Driver को अब मनमानी करना पड़ेगा भारी, कैंसिल की राइड तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 07 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कैब सर्विस इस्तेमाल करने का चलन आजकल काफी बढ़ चुका है। लोगों को कहीं जाना हो तो तुरंत ही अपना मोबाइल फोन उठाते हैं। ऐप से कैब बुक करके उसमें सवार होकर चले जाते हैं। लेकिन कैब में सफर करने वाले लोगों को एक चीज का काफी सामना करना पड़ता होगा। वो है ड्राइवरों के द्वारा कैब कैंसिल करना। 

कई कैब ड्राइवर्स ऐसा करते हैं कि वो कैब बुक होने के बाद कस्टमर को फोन करते हैं। उनसे पूछते हैं कि उन्हें कहां जाना है और इसके बाद कैब कैंसिल कर देते हैं। इसके चलते लोगों को काफी मुश्किलें होती हैं और अगर बार बार ऐसा हो तो समय की भी काफी बर्बादी हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी एक खबर आई है। अब कैब ड्राइवर्स मनमानी कर राइड कैंसिल नहीं करेंगे और अगर वो ऐसा करते हैं तो इसके लिए उन्हें सजा भी दी जाएगी। 

दरअसल, कैब ड्राइवर्स की बढ़ती मनमानी को देखते हुए पश्चिम बंगाल में कुछ नए नियम लाए गए, जिसके मुताबिक कैब ड्राइवर्स पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में अगर कैब ड्राइवर आपकी राइड कैंसिल करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं ऐसा बार बार करने पर ड्राइवर का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐप के जरिए कैब बुकिंग सेवाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कैब ड्राइवर्स द्वारा ज्यादा किराया वसूलने और राइड कैंसिल कर देने पर जुर्माना लगाने और अस्थाई रूप से लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई। 

नियमों के मुताबिक कैब एग्रिगेटर को बेस किराए से कम या ज्यादा कीमत चार्ज करने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा डेड माइलेज का शुल्क भी यात्री से नहीं वसूला जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक कैब ड्राइवर 3 किलोमीटर से कम दूरी की राइड पर अलग से रकम नहीं वसूल सकता। 

वहीं अगर कोई कैब ड्राइवर अगर राइड कैंसिल करता है तो उस पर 100 रुपये की राइड पर 10 फीसदी जुर्माना लगेगा। वहीं अगर कोई एग्रीगेटर नियमों की अवहेलना करता पाया गया, तो सक्षम अधिकारी उसका लाइसेंस 10 दिन से लेकर 6 महीने तक के लिए कैंसिल कर सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds