Toxic trailer release date: रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन आखिरकार शुरू हो चुका है! नितेश तिवारी की महाकाव्य ‘रामायण’ के ठीक 8 दिन बाद, यश अपनी डार्क और खतरनाक दुनिया की पहली झलक दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद ही कमाल का ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें यश का लुक फैंस के होश उड़ा रहा है।
इसके साथ ही मेकर्स ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर इसी महीने 8 अगस्त को बेंगलुरु में एक भव्य इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा। तो आखिर किस दिन आ रहा है इस फिल्म का महा-ट्रेलर और क्यों ये तारीख यश के लिए बेहद खास है? तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं।
8 अगस्त रिलीज होगा Toxic का ट्रेलर
8 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान इस फिल्म (Toxic ) का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। और आपको बता दें, मेकर्स ने 8 अगस्त की तारीख ऐसे ही नहीं चुनी। ठीक दो साल पहले, यानी 8 अगस्त को ही ‘टॉक्सिक’ फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। अब ठीक 2 साल बाद, उसी दिन यश अपने फैंस को ये बड़ा रिटर्न गिफ्ट देने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इस नए पोस्टर की, जिसने इंटरनेट पर आग लगा रखी है। पोस्टर पूरी तरह से मोनोक्रोम यानी ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें आप बैकग्राउंड में तेज बारिश देख सकते हैं। यश हाथ में एक बड़ी थॉम्पसन मशीन गन थामे हुए हैं और मुंह में सिगार दबाए बेहद खूंखार गैंगस्टर अवतार में खड़े हैं! पोस्टर का यह ग्रिटी लुक साफ इशारा कर रहा है कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे वॉयलेंट और डार्क फिल्मों में से एक होने वाली है।
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं और इसकी स्टार कास्ट किसी धमाके से कम नहीं है! फिल्म में यश के अपोजिट कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।
रक्षाबंधन फिल्म होगी रिलीज
रिलीज डेट की बात करें, तो ट्रेलर के कुछ ही दिनों बाद, यानी 26 अगस्त 2026 को यह फिल्म दुनिया भर के थिएटर्स में कन्नड़ और इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन के लंबे फेस्टिव वीकेंड को टारगेट किया है, जिसका सीधा फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मिलने वाला है। तो यश के इस लुक को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? और आप ‘रामायण’ में उनके रावण के रोल के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं या ‘टॉक्सिक’ के इस गैंगस्टर अवतार के लिए?













































