नकली दवा के खुलासे से लेकर हाइवे पर गुंडागर्दी तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 जुलाई 2026, 05:28 PM Updated: 25 जुलाई 2026, 05:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबरें जिसने पूरे जिले से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल मचा दी है। पहली बड़ी खबर रिश्तों का कत्ल! इंदिरापुरम में रेस्तरां विवाद में बचपन के दोस्त ने रची खौफनाक हत्या की साजिश, वारदात के बाद 3 घंटे तक कार में लाश लेकर घूमता रहा आरोपी।

दूसरी बड़ी खबर लोनी में मामूली बात पर खूनी खेल! घर की टंकी से पानी भरने के विवाद में महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान। तीसरी बड़ी खबर नेशनल हाईवे-9 पर रोड रेज की बड़ी वारदात! खोड़ा में स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने ऑटो रुकवाकर चालक को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

चौथी बड़ी खबर नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश! लखनऊ से जुड़े गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के तार, देहरादून में नामी ब्रांड्स के फर्जी रैपर लगाने वाली फैक्ट्री से करोड़ों की दवाएं बरामद। और पांचवीं बड़ी खबर अरबों की शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी की तैयारी!

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की उच्चस्तरीय टीम ने गाजियाबाद कलक्ट्रेट में की बड़ी बैठक, 38 मामलों पर रिपोर्ट तलब। तो चलिए इस लेख के जरिए इन खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: लोनी में 18 घंटे कटी बिजली तो वैशाली में निकला जहरीला पानी | Top 5 Ghaziabad News

बचपन के दोस्त ने रची हत्या की साजिश

गाजियाबाद की पहली खबर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से जहां जहां विजय शर्मा नाम के शख्स ने अपने ही बचपन के दोस्त और गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक अमित सैनी की हत्या की तीन महीने पहले ही साजिश रची थी। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय करीब तीन घंटे तक शव को कार में लेकर गाजियाबाद की सड़कों पर घूमता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अमित सैनी और विजय शर्मा दोनों गुरुग्राम में रेस्तरां चलाते थे। मकान मालिक द्वारा विजय से रेस्तरां खाली कराने के बाद, उसे शक था कि यह रेस्तरां अमित को मिलने वाला है। इसके अलावा दोनों के बीच व्यापारिक लेनदेन और पैसों का विवाद भी चल रहा था। इसी रंजिश में विजय ने अपने दो साथियों (सागर और विपिन) के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी विजय अपने दोस्त अमित को किसी काम के बहाने गुरुग्राम से गाजियाबाद के इंदिरापुरम (कनावनी हिंडन रोड) लेकर आया।

योजना के मुताबिक, मौका मिलते ही विजय ने अपने दो साथियों की मदद से अमित की हत्या कर दी। घटना के बाद विजय ने अपने दोनों साथियों को दूसरी कार से वापस भेज दिया। वह खुद साक्ष्य मिटाने के लिए हिंडन नदी के किनारे पहुंचा। वहां राहगीरों की आवाजाही देखकर वह डर गया और करीब 3 घंटे तक गाजियाबाद की सड़कों पर घूमता रहा। जब आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसने खुद को बचाने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी रची।

उसने खुद पुलिस इमरजेंसी हेल्पलाइन (Dial-112) पर कॉल किया और दावा किया कि वह घटना का प्रत्यक्षदर्शी (चश्मदीद) है। उसने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने आकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इंदिरापुरम थाना पुलिस और एसीपी सूर्यबली मौर्य ने जब मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो विजय के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फरार चल रहे उसके दो अन्य साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

पानी भरने के विवाद में महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर लोनी इलाके से जहां बंथला राम विहार कॉलोनी में घर की टंकी से पानी भरने के विवाद में एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में महिला बाल-बाल बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कंचन ने हिमांशु पांचाल और उसके दो साथियों को घर पर बुलाया। हिमांशु ने आते ही विशाल अरोड़ा की पत्नी पर दो राउंड फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली महिला को नहीं लगी और उनकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लोनी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले (Attempt to Murder) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मुख्य शूटर हिमांशु पांचाल, कल्लू नागर, कंचन और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर खोड़ा थाना क्षेत्र से जहां नेशनल हाईवे के पास स्कॉर्पियो कार सवार दबंगों द्वारा ऑटो रुकवाकर चालक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल ऑटो चालक की पहचान खोड़ा की लोकप्रिय विहार कॉलोनी निवासी आरिफ के रूप में हुई है।

आरिफ NH-9 के पास से अपना ऑटो लेकर गुजर रहे थे। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए दबंगों ने जबरन उनका ऑटो रुकवा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कल्लू, बबलू तिवारी और सुरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है।

यह वारदात 12 जुलाई को हुई थी, लेकिन पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने ऑटो रुकवाकर चालक को बेरहमी से पीटा (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर नकली दवा फैक्ट्री खुलासा हो गया है। जहां लखनऊ के अमीनाबाद बाजार से शुरू हुई नकली दवाओं की जांच का दायरा उत्तराखंड के देहरादून तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में चल रही एक अवैध नकली दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले लखनऊ के अमीनाबाद में ‘फ्लोजेन’ (Flozen) नामक दवा का संदिग्ध सैंपल पकड़ा गया था। मोबाइल चैट और डिजिटल सबूतों की कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि इसका मुख्य नेटवर्क उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद यूपी FSDA और पुलिस टीम ने देहरादून के ईस्ट होप टाउन (देवीपुर) इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा। वहां बड़े पैमाने पर नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली दवाइयां बनाई और पैक की जा रही थीं।

यह गैंग नामी फार्मा कंपनियों जैसे सिप्ला (Cipla), ल्यूपिन (Lupin), डॉ. रेड्डीज (Dr. Reddy’s), मैनकाइंड (Mankind) और एबॉट (Abbott) के फर्जी रैपर और लेबल लगाकर बाजार में धड़ल्ले से नकली दवाएं बेच रहा था। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छापेमारी में 5 से 7 करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाएं, भारी मात्रा में पैकेजिंग मैटेरियल और आधुनिक मशीनें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे गिरोह के मुख्य सप्लायर राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी और उत्तराखंड का ड्रग कंट्रोल विभाग अब उन मेडिकल स्टोरों और सप्लायरों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जहां इस फैक्ट्री से नकली दवाइयां सप्लाई की गई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

अरबों की शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी की तैयारी! (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर जिला प्रशासन के बड़े की जहां जनपद में स्थित अरबों रुपये की बहुमूल्य शत्रु संपत्तियों के निस्तारण और विक्रय की प्रक्रिया को तेज करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की उच्चस्तरीय टीम ने कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से निदेशक विनीत नायर, उप सचिव राजेंद्र कुमार और पश्चिमी यूपी-उत्तराखंड के पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह सैनी ने डीएम रविंद्र मांदड़ व तहसील अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मोदीनगर तहसील के ग्राम सीकरी खुर्द स्थित लगभग 600 बीघा बहुमूल्य शत्रु संपत्ति की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विशेष चर्चा हुई,

जहां वर्तमान में करीब 25 हजार मकान-दुकान बने हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों (लोनी, सदर, मोदीनगर) में शत्रु संपत्तियों से जुड़े 38 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं, जिनकी अद्यतन रिपोर्ट जल्द ही गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।

बैठक के बाद गृह मंत्रालय की टीम ने लोनी के ग्राम बदरपुर खादर में स्थित शत्रु संपत्तियों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया। MHA के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रशासनिक, विधिक और राजस्व कार्यवाहियों को पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि ई-नीलामी व निस्तारण की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds