Realme C100x: अगर आप कम बजट और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। भारत में जल्द ही Realme C100x लॉन्च होने वाला है। तो चलिए, इस लेख के जरिए जानते हैं कि यह फोन किस प्राइस रेंज में लॉन्च होगा और इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतें क्या हैं।
और पढ़ें: E20 Petrol डलवाते ही क्यों जलने लगती है इंजन लाइट? क्या सच में खराब हो रही हैं गाड़ियाँ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि Realme C100x भारत में 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की मेगा बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी। यह फोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से मुक्ति चाहिए।
डिस्प्ले और विजुअल्स
बैटरी के अलावा, इस फोन (Realme C100x) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। लंबी स्क्रीन टाइमिंग के दौरान आँखों की सुरक्षा के लिए यह डिस्प्ले आई कम्फर्ट (Eye Comfort) मोड के साथ आएगा।
प्रोसेसर और रैम (Performance)
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिल सकता है। यह डिवाइस 4GB और 6GB रैम ऑप्शंस के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि इसमें 12GB तक की डायनामिक रैम (Dynamic RAM) का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी। वहीं, डेटा सेव करने के लिए 64GB और 128GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।
शानदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
मजबूती और सुरक्षा
यह स्मार्टफोन बेहद मजबूत है, जो MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस बॉडी के साथ आता है। यानी फोन हाथ से गिरने पर भी आसानी से खराब नहीं होगा। इसके अलावा, धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।
संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स और ऑफलाइन मार्केट के मुताबिक, Realme C100x के शुरुआती वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग ₹14,999 के आसपास हो सकती है।
Realme Narzo 100x 5G से मुकाबला
आपको बता दें कि इसी हफ्ते रियलमी भारत में अपनी Narzo सीरीज के तहत Realme Narzo 100x 5G भी 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस में भी 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, लेकिन यह एक 5G फोन होगा। वहीं दूसरी ओर, Realme C100x एक 4G बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में एंट्री करेगा।































