PM Modi Viral Speech इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अचानक मशहूर वेब सीरीज पंचायत का एक लोकप्रिय डायलॉग बोल दिया। जैसे ही उन्होंने कहा, “सुनते हो न विनोद… ये जो तरक्की दिख रही है, ये जो अचीवमेंट दिख रहे हैं…”, वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। हालांकि, इस डायलॉग के जरिए उन्होंने भारत के तेजी से आगे बढ़ रहे Semiconductor Industry और उससे जुड़े बड़े विजन को भी समझाने की कोशिश की।
Supply Chain मजबूत करना है अगला लक्ष्य| PM Modi Viral Speech
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ उपलब्धियां हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उन उपलब्धियों से जुड़ी सप्लाई चेन को भी मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन और पैकेजिंग से लेकर पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को भारत में विकसित करना है ताकि देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।
Semiconductor Industry में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर गुजरात के सानंद में शुरू हुई CG Semi OSAT Facility का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों में बड़ी संख्या उन युवा महिलाओं की है, जो देश के दूरदराज और आदिवासी इलाकों से आती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन महिलाओं ने विशेष प्रशिक्षण लेकर Semiconductor Technology सीखी है और आज वे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को नई दिशा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन महिलाओं का जज्बा प्रेरणादायक है।
गांव की सोच बदली, बेटियों को मिल रही नई पहचान
प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान प्लांट में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से भी बातचीत की। उन्होंने पूछा कि यहां काम करने के दौरान पिछले एक साल में उन्हें सबसे बड़ी खुशी किस बात से मिली। महिला कर्मचारी ने बताया कि उनके गांव में पहले परिवार अपनी बेटियों को पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर भेजने से हिचकिचाते थे। लेकिन जब उन्हें CG Semi में नौकरी मिली और वह गांव लौटीं, तो लोगों की सोच बदलने लगी। महिला ने बताया कि अब गांव के लोग उनसे पूछते हैं कि वह कहां रहती हैं और क्या काम करती हैं। जब वह बताती हैं कि वह CG Semi में काम करती हैं, तो लोग खुशी जताते हैं कि गांव की बेटी आज आत्मनिर्भर बन गई है।
‘मेरी सहेलियां भी अब यहां आना चाहती हैं’
महिला कर्मचारी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनकी सफलता देखकर अब उनकी सहेलियां भी प्रेरित हो रही हैं। वे उनसे पूछती हैं कि क्या उन्हें भी यहां काम करने का मौका मिल सकता है। इस पर वह उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहती हैं कि अगर मौका मिले तो जरूर आओ और यहां काम करो।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी कहानियां सिर्फ रोजगार की नहीं, बल्कि समाज में बदलाव की भी मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि जब दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों की बेटियां आधुनिक तकनीक सीखकर देश के सबसे उन्नत उद्योगों में काम कर रही हैं, तो यह New India की बदलती तस्वीर को दिखाता है।
उन्होंने दोहराया कि भारत का लक्ष्य सिर्फ Semiconductor Manufacturing Hub बनना नहीं है, बल्कि पूरी Semiconductor Supply Chain को देश में विकसित कर वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाना भी है।































