Dreaming of banana tree: आपने शायद अजीब और अनोखे सपनों के बारे में सुना होगा; जहाँ कुछ सपने कई मामलों में सच साबित होते हैं, वहीं कुछ सपने सिर्फ़ इसलिए आते हैं क्योंकि नींद ठीक से या पूरी नहीं हो पाती। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है, सपने में केले के पेड़ दिखना शुभ होगा अशुभ? दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में केले का पेड़ देखना बहुत शुभ और सकारात्मक माना जाता है। कहते है कि केले का संबंध भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति से है; इसलिए, ऐसा सपना जीवन में खुशी, समृद्धि और तरक्की का संकेत देता है। लेकिन कई बार ये सपना इस बात पर भी नर्भर होता है कि आप सपने में केले के पेड़ को किस स्थिति में देखा है।
हरा-भरा या फलों से लदा केले का पेड़ देखना
अगर आप ने सपने में केले के पेड़ को अगर फलो से भरा हुआ देखा तो इसे सबसे शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होगा। आपके बिज़नेस या नौकरी में तरक्की होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। वही अगर आप ने सपने में खुद को केले के पेड़ की पूजा करते हुए या जल चढ़ाते हुए देखते हैं, तो यह आध्यात्मिक उन्नति का संकेत है। इसका मतलब है कि आप पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है, जिससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। इतना ही ये सुख शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
और पढ़े: पंजाब के लोक-साहित्य के महानायक Raja rasalu, जादुई और साहसिक कारनामों की अनकही दास्तान
केले के पेड़ से केला तोड़ना या खाना
अक्सर हम केले के पेड़ से केले तोड़ने या उन्हें खाने का सपना देखते हैं; यह सपना इस बात का संकेत है कि आपकी कोई बड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। अगर आप लंबे समय से किसी काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो अब उसका सफल परिणाम पाने का समय आ गया है। वही विवाहित या अविवाहित लोगों के लिए केले के पेड़ का सपने में देखना शुभ माना जाता है।
अविवाहित लोगों के लिए – जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं या कोई अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।
विवाहित लोगों के लिए – यह सपना खुशहाल वैवाहिक जीवन और बच्चों की खुशी का संकेत देता है। इसके अलवा अगर आप सपने में केले का सूखा हुआ, मुरझाया हुआ या कटा हुआ पेड़ देखते हैं, तो यह थोड़ा अशुभ माना जाता है। यह आने वाले समय में धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या किसी काम में रुकावट का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।































