Sanchita Ugale: ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपा अंधेरा एक बार फिर सामने आया है। सवाल उठता है कि यह चकाचौंध और कितने होनहार कलाकारों की जान लेगी? ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली संचिता की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।
और पढ़ें: Amisha Patel का डूब चुका था करियर, सनी देओल की इस फिल्म ने रातों-रात पलटी किस्मत!
क्या है पूरा मामला
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 जून 2026 रविवार शाम करीब 7:00 से 7:30 बजे के बीच ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने आत्महत्या कर ली है। संचिता मुंबई के करीब पालघर जिले के नालासोपारा ईस्ट (अचोले गांव) स्थित ‘साईं संतोषी बिल्डिंग’ में अपने परिवार के साथ रहती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वह घर में अकेली थीं, तब उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। जब परिवार के सदस्यों को इस घटना का पता चला, तो वे तुरंत उन्हें नजदीकी वसई-विरार महानगरपालिका अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) विनोद बाग के मुताबिक, घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पिता का बयान
संचिता (Sanchita Ugale) के पिता मच्छिंद्र उगले ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और न ही वे किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं।
इन 5 सीरियल्स में किया काम
Sanchita Ugale ने अपने छोटे से करियर में 5 सीरियल्स में काम किया था और वह टीवी जगत का एक उभरता हुआ चेहरा थीं। उन्हें सबसे बड़ा फेम ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय शो ‘कुमकुम भाग्य’ से मिला, जिसमें उन्होंने ‘दिया टंडन’ का किरदार निभाया और करीब डेढ़ साल तक इस शो का हिस्सा रहीं। इसके बाद वह सोनी सब (Sony SAB) के शो ‘वागले की दुनिया’ में ‘रुचिता जैतली’ के रोल में नजर आईं।
दंगल टीवी (Dangal TV) के शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में उन्होंने ‘सुकून’ नाम का मुख्य (Lead) किरदार भी निभाया था। इन धारावाहिकों के अलावा, संचिता ने ‘क्राइम पेट्रोल’ और अमेजॉन मिनी टीवी (Amazon miniTV) की सीरीज ‘क्राइम्स आज कल’ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। टीवी शोज के अलावा उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के बचपन का रोल और मनोज बाजपेयी की ओटीटी फिल्म ‘साइलेंस 2’ में भी छोटा रोल निभाया था।





























