PM मोदी की बढ़ती ग्लोबल पहचान पर नॉर्वे का बड़ा बयान… कहा- नॉर्डिक देशों को सीखना चाहिए| PM Modi News

Nandani | Nedrick News Norway Published: 14 मई 2026, 07:02 PM Updated: 14 मई 2026, 07:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनकी चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। नॉर्वे के प्रमुख बिजनेस अखबार दा-गन्स नैरीस्लिव (DN) ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया है। इतना ही नहीं, अखबार ने नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों को सलाह दी है कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

यह लेख ऐसे समय प्रकाशित हुआ है, जब प्रधानमंत्री मोदी 18 मई को नॉर्वे दौरे पर जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान उनका स्वागत नॉर्वे के किंग हैरल्ड करेंगे। साथ ही पीएम मोदी भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे और भारत-नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें: ईरानी विमान हमारे एयरबेस पर नहीं… नूर खान एयरबेस विवाद पर पाकिस्तान का सफाई बयान| Noor Khan Airbase Controversy

“यूरोपीय नेताओं से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं मोदी”

नॉर्वे के अखबार में प्रकाशित लेख में पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर खास चर्चा की गई है। लेख में कहा गया कि जहां नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों की घरेलू लोकप्रियता मुश्किल से 30 प्रतिशत तक पहुंच पाती है, वहीं नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भारत में करीब 70 प्रतिशत है।

अखबार ने लिखा कि किसी भी बड़े देश का नेता अपने देश में उतना लोकप्रिय नहीं है जितने पीएम मोदी हैं। लेख में यह भी कहा गया कि मोदी पिछले 12 वर्षों से सत्ता में बने हुए हैं और अगर वे अगला चुनाव लड़ते हैं तो उनके फिर से जीतने की पूरी संभावना दिखाई देती है। अखबार के मुताबिक यूरोप के नेताओं के लिए इतनी लंबी और मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाना लगभग असंभव जैसा है।

साधारण पृष्ठभूमि से वैश्विक नेतृत्व तक| PM Modi News

लेख में प्रधानमंत्री मोदी की निजी जिंदगी और संघर्षों का भी जिक्र किया गया है। अखबार ने लिखा कि आज की दुनिया में ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष उच्च मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी की पृष्ठभूमि बेहद साधारण रही है। लेख के अनुसार, पीएम मोदी ने अपनी राजनीतिक पहचान खुद बनाई है। उन्होंने अपने करियर के लिए किसी राजनीतिक परिवार या विरासत पर भरोसा नहीं किया। अखबार ने उन्हें स्वशिक्षित और मजबूत संगठनकर्ता बताया है।

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की चर्चा

नॉर्वे के अखबार ने भारत की आर्थिक प्रगति को भी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल करीब 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो चीन समेत दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से तेज है। लेख में अनुमान जताया गया कि अगर यही गति बनी रही, तो 2050 तक भारत की अर्थव्यवस्था चार गुना तक बढ़ सकती है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर अमेरिका को चुनौती दे सकती है।

ग्रीन एनर्जी मॉडल की भी तारीफ

अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी के ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण से जुड़े विजन की भी सराहना की। लेख में कहा गया कि भारत अब दुनिया में सौर और पवन ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन चुका है और आने वाले समय में अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पीएम मोदी पर्यावरण की बात करते समय लोगों से त्याग की अपील नहीं करते, बल्कि विकास और हरित ऊर्जा को साथ लेकर चलने की बात करते हैं। अखबार के मुताबिक यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

हिंदू राष्ट्रवाद और भारतीय मॉडल पर भी चर्चा

लेख में भारत की मौजूदा राजनीतिक विचारधारा और हिंदू राष्ट्रवाद पर भी टिप्पणी की गई। इसमें कहा गया कि भारत अपनी आधुनिकता को अपनी सांस्कृतिक जड़ों के साथ जोड़कर आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट में जापान, चीन और कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा गया कि जैसे इन देशों ने अपनी पहचान बचाकर आधुनिकता अपनाई, वैसे ही भारत भी अपनी परंपराओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

अखबार ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी के 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और उसे समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

“भारत लोकतंत्र का अनोखा मॉडल”

लेख में भारत के लोकतंत्र की भी तारीफ की गई। इसमें कहा गया कि भारत उन गिने-चुने देशों में है, जहां लोकतंत्र सिर्फ राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि सामाजिक संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत का लोकतांत्रिक मॉडल ब्रिटिश शासन की देन नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं और समाज की जड़ों से जुड़ा हुआ है।

भारत के साथ मजबूत रिश्तों पर जोर

अंत में अखबार ने नॉर्वे और अन्य यूरोपीय देशों को भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की सलाह दी। लेख में कहा गया कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत जैसे बड़े और तेजी से बढ़ते देश के साथ साझेदारी नॉर्वे के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

अखबार ने यह भी लिखा कि पश्चिमी देशों को भारत को सिर्फ सलाह देने के बजाय उसकी बात सुनने की भी जरूरत है। तभी दोनों पक्षों के बीच बेहतर सहयोग और नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

और पढ़ें: स्पेन के समुद्र में आखिर क्यों रोक दिया गया पूरा क्रूज जहाज? हंता वायरस अलर्ट के बीच 2 भारतीयों पर सबकी नजर| Hanta Virus Alert

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds