फरीदाबाद का सनकी सीरियल किलर: 2019 से अब तक 4 लड़कियों को उतार चुका मौत के घाट, वजह थी ये…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 जनवरी 2022, 12:00 AM Updated: 11 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे सनकी सीरियल किलर को पकड़ा जो 2019 से लेकर अब तक 4 लड़कियों को मौत के घाट उतार चुका है। ये सीरियल किलर 54 साल का एक व्यक्ति है, पहले तो लड़कियों के साथ बलात्कार करता था और जब वो इसका विरोध करतीं, तो ये उन्हें मौत के घाट उतार देता और आगरा की नहर में फेंक देता। आरोपी की पहचान सिंहराज नागर के तौर पर हुई, जो एक अस्पताल में चौकीदारी का काम करता था। सिंहराज ने तीन नाबालिग समेत 4 लड़कियों की जान महज 2 सालों में ली है। 

पुलिस सिंहराज तक तब पहुंची, जब हाल ही में एक 22 साल की लड़की की हत्या का मामला सामने आया। फरीदाबाद के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि 31 दिसंबर को 22 वर्षीय बीए की एक छात्रा की हत्या हो गई थी। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश को नहर में फेंक दिया था, लेकिन उसका शव झाड़ियों में फंस गई थी। मामले की जब जांच गंभीरता से की गई, तो पुलिस ने इसका खुलासा किया। 

पुलिस ने सिंहराज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया और जब उससे इस मामले को पूछताछ की तो उसने अपने सारे गुनाहों की पोल खोल दी। सिंहराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो एक सीरियल किलर है और इससे पहले भी 3 नाबालिग लड़कियों की हत्या कर चुका है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सिंहराज 1987 में भी अपने दो रिश्तेदारों की हत्या कर चुका है। इस मामले में उसने जेल में सजा काटी। वहीं 2019 से लेकर अब तक उसने 4 लड़कियों की हत्या की। दिसंबर 2019 में सिंहराज ने 14 साल की लड़की का मर्डर किया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। ऐसी ही एक और वारदात को उसने अगस्त 2020 में अंजाम दिया, जब 12 साल की एक लड़की को उसने मारा था। 

इसके बाद 2021 में ही सिंहराज ने 15 साल की लड़की का मर्डर उसकी गलत हरकतों का विरोध करने पर किया था। वहीं अब इस बार उसने 22 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया। लेकिन इस बार वो बच नहीं सका और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds