सिर्फ आस्था नहीं! पुराने घरों के आंगन के बीच क्यों लगाई जाती थी Tulsi Plant? छिपे हैं ये राज़

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 अगस्त 2026, 10:10 PM Updated: 25 अगस्त 2026, 10:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Tulsi Plant: क्या पुराने घरों के आंगन में तुलसी का पौधा सिर्फ पूजा-पाठ के लिए लगाया जाता था? भारतीय परंपराओं की सबसे खूबसूरत बात यह है कि उनके पीछे सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि गहरा विज्ञान छिपा होता है। पुराने जमाने में लगभग हर घर के आंगन के बीचों-बीच तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा थी।

अक्सर लोग इसे केवल धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रीति-रिवाज के पीछे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और सेहत से जुड़े कई व्यावहारिक कारण भी थे? तो चलिए, इस लेख के जरिए जानते हैं आंगन के बीचों-बीच तुलसी लगाने के पीछे छिपे वो वैज्ञानिक कारण, जो आज भी उतने ही सच हैं।

और पढ़ें: Sade Sati शुरू होते ही बदल जाएगी किस्मत! बस भूलकर भी न करें ये 7 काम

Tulsi लगाने के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य कारण

तुलसी (Tulsi ) सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों में से एक है। आंगन के केंद्र में रहने से इसकी शुद्ध हवा घर के हर कोने तक आसानी से पहुँचती थी। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके आसपास की हवा शुद्ध रहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता था। पुराने समय में कच्चे घर होते थे। तुलसी की महक प्राकृतिक ऑल-आउट का काम करती थी, जिससे मच्छर, मक्खियाँ और जहरीले कीड़े घर के कमरों में नहीं घुस पाते थे।

पुराने घर ‘चौकोर’ (Courtyard style) बनते थे, जिसके बीच में खुला आंगन होता था। इस जगह पर पौधे को पर्याप्त धूप और खुली हवा मिलती थी, जिससे वह अच्छी तरह फलता-फूलता था। आंगन के बीच में बना मिट्टी का तुलसी चौरा (चबूतरा) गर्मियों में घर के तापमान को ठंडा रखने में मदद करता था।

आंगन घर का सबसे व्यस्त हिस्सा होता था। महिलाएं दिनभर वहीं काम करती थीं। रसोई के काम, चाय या सर्दी-खांसी की दवा के लिए तुरंत पत्तियां तोड़ना बेहद आसान था। सुबह उठते ही घर के केंद्र में हरे-भरे पौधे को देखना मानसिक शांति और सकारात्मकता देता था, जो दिन की अच्छी शुरुआत के लिए जरूरी था।

पूर्वजों की बनाई परंपराएं केवल अंधविश्वास या कोरी आस्था पर टिकी नहीं थीं। आंगन के बीचों-बीच तुलसी का पौधा लगाना इस बात का जीता-जागता सबूत है कि वे प्रकृति के विज्ञान (Science of Nature) को कितनी गहराई से समझते थे। आज भले ही आधुनिक फ्लैट कल्चर और कंक्रीट के घरों में बड़े आंगन गायब हो गए हों,

लेकिन तुलसी (Tulsi ) की उपयोगिता आज भी उतनी ही है। बदलते दौर में हम भले ही आंगन न ला पाएं, लेकिन अपनी बालकनी या खिड़की पर तुलसी का एक पौधा लगाकर इस सेहतमंद और वैज्ञानिक परंपरा को अपने जीवन में आज भी जीवित रख सकते हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds