Trending

लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रोक हटाई लेकिन नाम और ट्रेलर में होंगे बड़े बदलाव। Lawrence Bishnoi Movie

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 12 May 2026, 11:38 AM | Updated: 12 May 2026, 11:38 AM

Lawrence Bishnoi Movie: अगर आपसे ये पूछे कि पंजाब हो या महाराष्ट्र, डर और खौफ का दूसरा नाम कौन है तो आपका जवाब क्या होगा.. शायद आपमें से कई लोगो ने गेस भी कर लिया हो.. कई फिल्मी सितारों के रातों की नींद उड़ाने वाले लॉरेंस विश्नोई..जो वैसे तो जेल में है लेकिन लॉरेंस के गुर्गे उसका खौफ का धंधा बखूबी संभाल रहे है, ऐसे में जरा सोचिये कोई ऐसी फिल्म आये जिसमें लॉरेंस नाम का महिमामंडन किया गया हो तो क्या ऐसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

और पढ़े: कहाँ से फैला Paper Leak का माफिया जाल, कैसे 24 लाख छात्रों के सपने हुए चकनाचूर? | NEET-UG 2026

कोर्ट ने सीरीज रीलिज करने की मंजूरी दी – Lawrence Bishnoi Movie

शायद नहीं और इसीलिए पंजाब की एक विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रिलीज से पहले ही इसके नाम को लेकर रिलिज पर ही रोक लगा दी थी, हालांकि फिल्म के निर्माता तब से कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे.. जिसके बाद कोर्ट ने इसे रीलिज करने की तो मंजूरी दे दी है लेकिन कुछ शर्तों के साथ,, जिसे मेकर्स को मानना ही होगा.. अपने इस लेख में जानेंगे कि आखिर एक नाम को लेकर इतना विवाद क्यों और क्या क्या बदलाव करने के आदेश जारी किये है कोर्ट ने।

दरअसल पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके फैले नेटवर्क पर आधारित और राघव धर द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का ट्रेलर पिछले महीने 19 अप्रैल को रिलीज हुआ था और सिरिज 27 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीजि से पहले ही इसके ट्रेलर को लेकर विवाद शुरु हो गया और पंजाब की सियासत में जबरदस्त उबाल देखने को मिला, साथ ही बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के साथ साथ  लॉरेंस के घरवालों ने भी इस सिरिज के प्रसारन पर रोक लगाने की मांग की थी।

और पढ़े: एक दिन में 50 IAS-IPS अफसरों ने खरीदी जमीन, फिर आया ₹3200 करोड़ का बायपास… भोपाल डील पर मचा बवाल| Bhopal Land Scam

पंजाब के युवाओ पर भी नेगेटिव इफेक्ट पडेगा – Lawrence Bishnoi Movie

जिसके बाद विवाद को बढ़ता देख 23 और 24 अप्रैल 2026 को पंजाब पुलिस के साथ साथ  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र की मोदी सरकार को चिट्ठी लिख कर सिरिज को बैन करने की अपील की थी.. उन्होंने कहा कि इस नाम से पंजाब की छवि खराब होगी और पंजाब के युवाओ पर भी नेगेटिव इफेक्ट पडेगा। जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया था औऱ सीरिज पर अनिश्चित समय के लिए रोक लगा दी गई थी। जिसे लेकर शो के मेकर्स Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड हाईकोर्ट पहुंचे.. वहीं अब कोर्ट के जस्टिस जगमोहन बंसल ने इस मामले में सुनवाई करते हुए मेकर्स को बड़ी राहत तो दी है लेकिन इसी के साथ कुछ शर्ते भी लागू की है।

क्या है शर्ते – Lawrence Bishnoi Movie

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट  सख्त आदेश दिये है कि वो इसी शर्त पर सीरिज को जी 5 पर रीलिज करने के आदेश जारी कर रहे है कि शो का नाम बदल कर ही इसे रिलीज किया जायेगा। नए टाइटल में ‘लॉरेंस’ और ‘बिश्नोई’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सिरिज के जो भी नए नाम तय होंगे, उसे पहले कोर्ट में पेश किया जायेगा, जिसके बाद पहले कोर्ट मंजूरी देगी फिर ये सिरिज रिलिज होगी। वहीं कोर्ट में सिरिज से पंजाब नाम हटाने की भी मांग की थी उसे खारिज कर दिया है..कोर्ट किसी भी ऐसे नाम का समर्थन नहीं करती जो गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देती हो..

कोर्ट ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कोई महान शख्सियत नहीं – Lawrence Bishnoi Movie

कोर्ट ने सीधे तौर पर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई कोई महान शख्सियत नहीं है, जिसके नाम का महिमामंडम हो, पंजाब सरकार गैंगस्टर संस्कृति पर रोक लगाने के लिए पहले ही लॉरेंस बिश्नोई के किए गए अपराधिक गतिविधियों को सही दिखाने की कोशिश करने वाले और विश्नोई का महिमामंडन करने वाले 2600 से भी ज्यादा लिंक्स को पहले ही बैन कर चुकी है। वहीं मेकर्स की दलील थी कि इस सिरिज में मौजूद कंटेट केवल पब्लिकली मौजूद डाटा, न्यूजपेपर और न्यूज रिपोर्टों और Archival Video के आधार पर ही बनाई गई है।

कोर्ट तमाम विरोधो को नजर अंदाज नहीं कर सकता – Lawrence Bishnoi Movie

इसमें कहीं भी विश्नोई को अच्छा दिखाने की, या उसके अपराधो को सही बताने की कोशिश नहीं की गई है, लेकिन कोर्ट तमाम विरोधो को नजर अंदाज नहीं कर सकता था, ऊपर से विश्नोई के परिवार वालों के विरोध के बाद ये मामला और मजबूत हो गया, जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती से नाम में बदलाव करने और कोर्ट से परमिशन लेने के बाद ही नाम जारी करने का आदेश जारी कर दिया। इस सीरिज को अब सारे बदलावों के बाद ही जी 5 पर रिलिज का जायेगा।.. हालांकि अभी नए नामों और उसके रीलिज की तारीख का घोषणा होनी बाकी है, अब देखना ये होगा कि ये सिरिज कब तक लोगो को देखने को मिलेगी.. औऱ मेकर्स के दावों के आधार पर क्या है इस कंटेट में?

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds