Trending

बड़े बजट की फिल्म पर सितारों की फीस जीरो, जानें क्यों सलमान और विद्या जैसे दिग्गजों ने राजा शिवाजी के लिए नहीं लिए पैसे। Raja Shivaji

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 09 May 2026, 10:21 AM | Updated: 09 May 2026, 10:21 AM

Raja Shivaji: 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड मूवी राजा शिवाजी रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही फिल्म समीक्षकों ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए, इस फिल्म की चर्चा तब और तेज हो गई जब फिल्म में भाईजान ने अपना कैमियो किया। फिल्म ने रीलिज के बाद ही अच्छा बिजनस करना शुरू कर दिया.. ये फिल्म रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो वैसे तो काफी आलीशान तरीके से फिल्माई गई है, लेकिन क्या आप ये जानते है कि अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को करने के लिए कई सितारों ने एक रूपय कर नहीं लिये थे।

जिसे लेकर खुद रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 23 सालों से दोस्ती बनाने का फल मिला है। और उन सभी का शुक्रिया भी कहा.. अपने इस वीडियो में जानेंगे कि कौन कौन से है वो सितारे.. जिन्होंने केवल रितेश के लिए बिना पैसै लिए किया इस फिल्म मे काम।

और पढ़े: कपिल के शो पर एक और कॉमेडियन की ‘बेइज्जती’? सुनील पाल ने बताया उस रात का पूरा सच! Sunil Pal Insult

कौन है वो फिल्म सितारे जिन्होंने नहीं ली फीस

सबसे पहले नंबर है सलमान खान का- जिन्होंने शिवाजी (Shivaji)  के अंगरक्षक जीवा महाला का रोल प्ले किया है जो कि एक छोटा का कैमियो है, लेकिन क्या आप जानते है कि रितेश ने सलमान के लिए रोल लिखा ही नहीं था.. लेकिन सलमान की जिद के कारण उन्हें कैमियों दिया गया..क्योंकि वो रितेश के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते थे। सलमान वैसे लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं हर फिल्म के लिए, लेकिन इस फिल्म को सलमान ने फ्री में की है..

अभिषेक बच्चन- अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और रितेश देशमुख एक दूसरे के काफी करीब है। ऐसे में जब रितेश ने अभिषेक को फिल्म की कहानी सुनाई तो उन्होंने बिना किसी शर्त के हामी भर दी.. ये तक नहीं पूछा कि उनका रोल क्या होगा.. यहां तक कि उन्होंने पैसो को लेकर कभी कोई बात की ही नहीं.. फिल्म में अभिषेक ने संभाजी राजे भोंसले का रोल प्ले किया है..वैसे आपको बता दें कि अभिषेक हर फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रूपय चार्ज करते है।

और पढ़े: घर में रखे ये पौधे तो धीरे-धीरे बिगड़ सकता हैं माहौल… अभी हटाना ही बेहतर | Vastu Tips

फरदीन खान- इस फिल्म में काफी लंबे समय के बाद फरदीन खान भी नजर आ रहे है। जिन्होंने फिल्म में शाहजहां का रोल प्ले किया है, लेकिन इतने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर आने के बाद भी उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई चार्ज नहीं किया। फरदीन खान अपनी हर फिल्म के लिए 75 लाख से 1 करोड़ रूपय चार्ज करते है।

विद्या बालन- विद्या बालन की खूबसूरती और उनका टैलेंट फिर से एक साथ देखने का मिला फिल्म राजा शिवाजी में.. जिसमें वो बड़ी बेगम के रोल में है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कुछ भी चार्ज नहीं किया था। विद्या फिल्म के बजट के हिसाब से फीस चार्ज करती है.. हालांकि उनकी शुरुआती फीस 2 से 3 करोड़ होती है।

बोमन ईरानी- बोमन ईरानी एक मल्टी टैलेंटेड स्टार है, वो भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे.. उन्होंने पीर बाबा का किरदार किया था.. लेकिन रितेश देशमुख से उनका लगाव ईतना है कि उन्होंने इस रोल के लिए कोई पैसा चार्ज नहीं किया। बोमन ईरानी अपनी हर फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रूपय चार्ज करते है।

ये वो सितारें है जिन्होंने रितेश के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है। शायद इसीलिए बॉलीवुड की दुश्मनी और दोस्ती दोनो के ही इतने चर्चे होते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds