घर में रखे ये पौधे तो धीरे-धीरे बिगड़ सकता हैं माहौल…  अभी हटाना ही बेहतर | Vastu Tips

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 08 मई 2026, 08:52 PM Updated: 08 मई 2026, 08:52 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा को बहुत अहम माना गया है। माना जाता है कि घर में रखे पेड़-पौधे सिर्फ सजावट या हरियाली बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये सीधे तौर पर घर के माहौल, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। कुछ पौधे जहां खुशहाली और पॉजिटिविटी लाते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के अंदर रखना अशुभ माना गया है।

अगर आप भी अपने घर को हरा-भरा बनाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन से पौधे घर की शांति और तरक्की पर असर डाल सकते हैं।

और पढ़ें: क्या नाम जप ट्रैप है? Premananda Maharaj की सीख पर उठे सवाल तो समर्थकों ने कहा जिंदगी बदल दी

कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस से रहें दूर | Vastu Tips

वास्तु के अनुसार, घर के अंदर या मुख्य दरवाजे के पास कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस लगाना ठीक नहीं माना जाता। हालांकि ये पौधे देखने में आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन कहा जाता है कि ये घर में तनाव का माहौल पैदा करते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पौधा कांटेदार है, तो उसकी ऊर्जा भी तेज और असंतुलित होती है, जो घर की शांति को प्रभावित कर सकती है।

बोनसाई पौधे रोक सकते हैं तरक्की

बोनसाई पौधे आजकल डेकोरेशन के लिए काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन वास्तु में इन्हें शुभ नहीं माना जाता। इन पौधों को खासतौर पर छोटा बनाए रखने के लिए उनकी ग्रोथ रोकी जाती है। इसी कारण माना जाता है कि ये पौधे घर में रहने वालों की प्रगति और करियर ग्रोथ को भी रोक सकते हैं। इसलिए इन्हें घर में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

इमली का पेड़ बढ़ा सकता है मानसिक तनाव

घर के आसपास इमली का पेड़ लगाना भी वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस पेड़ के आसपास नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती है। कहा जाता है कि ऐसे स्थान पर रहने से घर के लोगों में डर, घबराहट और मानसिक बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इसे घर के आंगन या परिसर के पास लगाने से बचना चाहिए।

दूध वाले पौधे भी होते हैं अशुभ

कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी शाखा तोड़ने पर सफेद दूध जैसा तरल निकलता है, जैसे मदार या आक का पौधा। वास्तु में इन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे पौधे आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए इन्हें घर की सीमा से दूर रखना ही बेहतर माना गया है।

सूखे पौधे लाते हैं नकारात्मक ऊर्जा

घर में सूखे या मुरझाए हुए पौधे रखना सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सूखे पौधे घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देते हैं। ये पौधे घर के माहौल में उदासी और ठहराव लाते हैं, जिससे जीवन में भी नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसलिए समय-समय पर पौधों की देखभाल करना और सूखे पौधों को तुरंत हटा देना जरूरी है।

और पढ़ें: क्यों रंगे जाते हैं ईस्टर एग्स? यीशु मसीह से गहरा कनेक्शन | Easter Eggs 2026

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds