कुर्सी कुमार से स्वास्थ्य मंत्री तक! निशांत कुमार की एंट्री पर बिहार की राजनीति में बवाल | Bihar Cabinet Expansion

Nandani | Nedrick News Bihar Published: 08 मई 2026, 06:51 PM Updated: 08 मई 2026, 06:51 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद नई सियासी बहस शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar को राज्य का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने के बाद विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार संभाला। लेकिन विभाग की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्हें परिवारवाद और “पिछले दरवाजे से एंट्री” जैसे आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें: जब दुश्मन बने साथी! तमिलनाडु में विजय को रोकने के लिए DMK–AIADMK गठबंधन की आहट | Tamil Nadu Politics

पदभार संभालते ही दिया बड़ा बयान | Bihar Cabinet Expansion

स्वास्थ्य विभाग पहुंचने पर अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर निशांत कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा, “अमीर हो, गरीब हो या वंचित समाज के लोग, सभी को समान स्वास्थ्य सेवा देने की कोशिश होगी।” निशांत ने यह भी कहा कि अभी उन्होंने विभाग संभाला है और आने वाले दिनों में विभाग को समझने के बाद प्राथमिकताओं पर काम करेंगे।

उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में काफी काम हुआ है। अब वह भी जनता का भरोसा अपने काम से जीतने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

निशांत कुमार के मंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता और AICC सचिव Srinivas BV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में निशांत अन्य जेडीयू नेताओं के बीच बैठे नजर आ रहे हैं और थोड़े असहज दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए श्रीनिवास बी.वी. ने लिखा, “बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री” और साथ में जोकर वाला इमोजी भी लगाया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

RJD ने परिवारवाद को लेकर घेरा

केवल कांग्रेस ही नहीं, Rashtriya Janata Dal ने भी निशांत कुमार की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा कि “परिवारवाद पर जिंदगी भर भाषण देने वाले अब अपने बेटे को राजनीति में स्थापित कर रहे हैं।”

RJD ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ने से पहले अपने बेटे की राजनीतिक एंट्री सुनिश्चित की। पार्टी ने इसे “कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय” और “पिछले दरवाजे से राजनीति में एंट्री” बताया।

रोहिणी आचार्य का हमला

RJD प्रमुख Lalu Prasad Yadav की बेटी Rohini Acharya ने भी सोशल मीडिया पर निशांत कुमार को लेकर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने के लिए “शॉर्टकट एंट्री” मिल गई। रोहिणी ने अपने पोस्ट में नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “स्वयंभू नैतिक पुरुष” कहा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर भी टिप्पणी की।

बिहार की राजनीति में नई चर्चा

निशांत कुमार की राजनीति में सक्रिय एंट्री को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत अब सीधे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में विपक्ष इसे परिवारवाद से जोड़कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

पर्यटन मंत्री बने केदार प्रसाद गुप्ता

उधर, कैबिनेट विस्तार में Kedar Prasad Gupta को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार के प्रसिद्ध मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार पर खास फोकस रहेगा।

उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर और पुनौरा धाम स्थित सीता मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके मुताबिक, सीता मंदिर निर्माण के लिए पहले ही बड़ी राशि मंजूर की जा चुकी है और अब काम को गति दी जाएगी।

और पढ़ें: हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान; TMC सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में | Mamata Banerjee News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds