दीदी हारीं तो छोड़ दूंगा संघर्ष! पप्पू यादव का बड़ा ऐलान—बंगाल में सियासी गर्मी चरम पर | Bengal Elections 2026

Nandani | Nedrick News West Bengal Published: 04 May 2026, 07:58 AM | Updated: 04 May 2026, 08:03 AM

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर वायरल एक वीडियो में पप्पू यादव ने साफ कहा कि इस बार भी Mamata Banerjee ही चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा, “दीदी के अलावा कोई नहीं जीतेगा। अगर दीदी नहीं जीततीं और बीजेपी जीत जाती है, तो मैं सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना छोड़ दूंगा।उनके इस बयान को सीधे तौर पर Bharatiya Janata Party के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें: AAP छोड़ BJP में पहुंचे संदीप पाठक पर कसा शिकंजा… पंजाब में दो FIR के बाद गिरफ्तारी के आसार तेज | Sandeep Pathak FIR Row

एग्जिट पोल को बताया गलत | Bengal Elections 2026

पप्पू यादव ने एग्जिट पोल के उन अनुमानों को भी खारिज कर दिया, जिनमें बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता का मूड साफ है और बीजेपी का सफायाहोने जा रहा है। उनका कहना है कि जमीनी हकीकत एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है।

मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

इसी बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

जानकारी के मुताबिक, इन बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा डायमंड हार्बर के 4 और मोगराहाट के 11 बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया गया, जहां करीब 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आयोग का कहना है कि इन बूथों पर भी पहले मतदान के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं।

अखिलेश यादव ने भी जताया भरोसा

वहीं, Akhilesh Yadav ने भी ममता बनर्जी की जीत का भरोसा जताया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “यह जनता का चुनाव है। दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी ही रहेंगी। वह अकेले लड़ेंगी और जीतेंगी भी।

दिलचस्प मुकाबला, सबकी नजर 4 मई पर

इस बार पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा है। मतदान प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो चुकी है और अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। राजनीतिक गलियारों में लगातार बयानबाज़ी जारी है, जिससे माहौल और भी गर्म हो गया है।

अब पूरे देश की नजर 4 मई पर टिकी हुई है, जब नतीजे सामने आएंगे और यह साफ हो जाएगा कि बंगाल में दीदीकी वापसी होती है या बीजेपी कमल खिला पाती है। पप्पू यादव के बयान के बाद यह चुनाव और भी चर्चा में आ गया है, क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक संघर्ष को ही दांव पर लगा दिया है।

और पढ़ें: गुजरात में फिर BJP का डंका…  AAP की सियासी उम्मीदों को लगा बड़ा झटका! Gujarat Nikay Chunav result

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds