Rakhi Sawant Marriage Wish: कंट्रोवर्सियल क्वीन राखी सांवत एक ऐसी स्टार है जो सुर्खियो में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है.. उनके अफेयर के, उनकी एक नहीं बल्कि दो दो शादी और फिर शादी के बाद इस्लाम अपनाने के बाद राखी से फातिमा बनने की कहानी काफी पॉपुलर रही थी। लेकिन उनकी दोनो शादियों में से एक भी नहीं चली..राखी इस्लाम अपनाने के बाद हज के लिए मक्का भी कई थी।
इस्लाम छोड़ कर फिर से हिंदू धर्म अपना
वहीं शादी टूटने के बाद राखी फिर बोल्ड अंदाज में नजर आने लगी है, ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या राखी ने इस्लाम छोड़ कर फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। लेकिन इन सभी अटकलो पर तब विराम लग गया जब राखी ने कहा कि वो एक मौलवी से शादी करने के लिए मरी जा रही है। बिल्कुल एक्ट्रेस सना खान की तरह। इतना ही नहीं उन्होंने इस्लाम को लेकर भी बड़ी बात की है। अपने इस लेख में हम जानेगें कि आखिर राखी सांवत का धर्म कौन सा है और क्या सोचती है वो इस्लाम को लेकर..
दरअसल राखी सांवत ने अभी हाल ही में कहा था कि अब वो अपनी जिंदगी अपनी शर्तो पर जियेंगी.. किसी के नाम की उन्हें जरूरत नही है। 47 साल की हो चुकी राखी सांवत इस वक्त सिंगल है, लेकिन उन्होंने 2019 में रितेश सिंह से गुपचुप शादी की थी। मगर 2022 में रितेश के मीडिया के सामने न आने के कारण राखी ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। जिसके बाद वो 2022 में ही आदिल खान दुर्रानी के प्यार में पड़ गई और शादी करके धर्म परिवर्तन करके फातीमा बन गई, लेकिन ये शादी एक साल भी नहीं चली.. और मात्र 9 महीनो में ही दोनो का तलाक हो गया.. वहीं अब राखी सिंगल है.. और अपने काम पर फोकस करना चाहती है।
उनके बोल्ड अंदाज में लौटने को लेकर मीडिया ने पूछा कि क्या वो इस्लाम छोड़ चुकी है.. क्या वो शादी नही करेंगी.. जिस पर राखी का जवाब बेहद हैरान करने वाला था। राखी ने सीधे कहा कि बोल्ड अंदाज का ये मतलब नहीं कि वो इस्लाम छोड़ चुकी है.. वो अब भी फातीमा ही है.. और इस्लाम में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि ये सच है कि उन्हें एक व्यक्ति ने धोखा दें दिया इसका ये मतलब नही है कि उन्हे अल्लाह पर भरोसा नही रहा।
और पढ़े: बदबूदार कूलर से परेशान? थोड़ी सी सफाई और ये आसान उपाय दिलाएंगे ठंडी-ताजा हवा | Cooler Cleaning Tips
मेरा तलाक हुआ है मैने इस्लाम नहीं छोड़ा है। खुदा काफी रहमदिल है.. वहीं शादी की बात पर राखी ने खुलकर कहा कि वो एक्ट्रेस सना खान के नक्शे कदम पर चल कर एक मौलाना से शादी करना चाहती है। सच तो ये है कि वो मरी जा रही है मौलाना शादी करने के लिए.. उन्होंने सना के पति मौलाना मुफ्ती को भाई कह कर बुलाते हुए कहा कि मुफ्ती भाई पांच वक्त के नमाजी है..वो मस्जिद में रहते है औऱ जो पांच वक्त के नमाजी होते है वो बहुत अच्छे इंसान भी होते है।
बता दें कि राखी सांवत अब भी इस्लाम को फॉलो करती है और अब तक दो बार मक्का उमराह के लिए जा चुकी है। वहीं वो लोगों के लिए उमराह यात्राओं को भी प्रायोजित करती है। राखी सांवत इस किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही है लेकिन वो अक्सर इवेंट्स और म्यूजिक वीडियो में नजर आ ही जाती है। अब देखना ये होगा कि क्या राखी की ये इच्छा वाकई में पूरी हो पायेगी।





























