Trending

Punjab: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 27 लाख लोगों को चन्नी सरकार की तरफ से मिलेंगे 1-1 हजार रुपये!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Jan 2022, 12:00 AM

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही सभी पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर से लुभाने के प्रयास में पूरी तरह से जुटी हुई है। ऐसा ही कुछ पंजाब की चन्नी सरकार ने भी किया है। बुधवार को चन्नी सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये की मदद राशि दी जाएगी। इसी के साथ ही ये भी बताया गया है कि लाभार्थियों के बैंक खाते में यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

पंजाब सरकार की ओर से लाभार्थियों को जो एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी वो पहले से महिलाओं, विधवाओं और बुजुर्ग की पेंशन से अलग होगी। ये एक हजार रुपये लाभार्थियों को कोविड-19 के संकट से उबरने के लिए दी जाएगी।

27. 1 लाख लोगों को ये राशि जो दी जाएगी इसमें पंजाब सरकार का करीब 277.13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने मजदूरों के लिए भी सहायता करने का फैसला किया है। इसमें मजदूरों को 3000 रुपये तक की राशि देने का फैसला किया है। इनमें वो मजदूर शामिल है, जो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स है। ये राशि मजदूरों को आर्थिक मदद के तौर पर दी जाएगी।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को राज्य की सभी लगभग 53,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की है। सीएम चन्नी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक परिश्रमिक 8,100 से बढ़ाकर 9,500 कर दिया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds