विराट कोहली के बाद अब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाली हैं। चौकिएं मत, ऐसा सही में होने वाला है। अनुष्का 3 साल के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी में है। वो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नजर आएगीं। फिल्म सबसे तेज महिला गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी की शानदार जर्नी पर आधारित है। झूलन टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रही हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
अनुष्का की ये अपकमिंग मूवी Netflix पर आएगी, जिसका टीजर भी सामने आया है। जिसमें झूलन के रोल में अनुष्का का लुक देखने को मिल रहा है। वो टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रही हैं। टीजर में देखने मिलता है कि कैसे वुमेन क्रिकेटर्स का ना तो कोई नाम है और ना ही पहचान। उनके फैंस तक नहीं है। हाल ऐसा है कि अगर टीम मैच हार जाएं, तो कोई फर्क तक नहीं पड़ेगा। इस बीच ऐसी टीम को लीड करने वाली अनुष्का शर्मा के हौंसले फिर भी बुलंद हैं। फिल्म के टीजर में अनुष्का बंगाली एक्सेंट में एक डायलॉग भी बोलती नजर आती हैं।
अनुष्का की इस फिल्म का नाम Chakda ‘Xpress होगा, जिसकी शूटिंग भी जल्द शुरू की जाएगी। अनुष्का ने मूवी का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि ये मूवी क्यों इतनी स्पेशल है।
अनुष्का शर्मा की ये फिल्म कई मायनों में उनके और उनके फैंस के लिए खास होने वाली हैं। क्योंकि एक तो अनुष्का तीन सालों के लंबे इंतेजार के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इससे पहले वो 2018 में जीरो फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा Chakda ‘Xpress में पहली बार क्रिकेटर का रोल निभाते हुए नजर आएगीं और वो बंगाली एक्सेंट भी बोलती नजर आएगीं। देखना होगा कि अनुष्का की इस कमबैक को लोग कितना पसंद करते हैं।












































