Hema Malini on Ranbir Kapoor: इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंति के मौके पर रणबीर कपूर और साईं पल्लवी द्वारा अभीनीत रामायण पार्ट वन का एक टीजर लॉंच हुआ था, तब से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि फिल्म के टीजर से निर्देशक नितेश तिवारी ने बता दिया कि ये फिल्म कितनी दिव्य होने और बड़ी होने वाली है। एक तरफ टीजर को देखकर रणवीर के फैंस उन्हें राम के रूप देखने के बाद खुशी से झूम उठे है तो वहीं कुछ लोगो को रणबीर के अंदर राम वाली मासूमियत की कमी लगी.. कुछ ऐसे भी है जो रणबीर को राम के रोल के लिए फिट नहीं मानते है।
रामायण कास्टिंग पर ड्रीम गर्ल का वार – Hema Malini on Ranbir Kapoor
जिनमें से एक है ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini)। जी हां, हेमा मालिनी ने रणबीर कपूर को राम के रोल में देखकर निराशा जताई है.. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी सलाह दे दी कि रणबीर की जगह कौन होता इस रोल के लिए बिस्कुल फिट। अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि हेमा मालिनी ने क्या कहा रामायण की कास्टिक को लेकर..और किसे कहा उन्होंने राम के लिए फिट.. दरअसल ट्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) बयानबाजी से दूर रहना चाहती है.. इसलिए वो नपी तुली बातें करती है.. लेकिन काफी लंबे समय के बाद उन्होंने किसी फिल्म को लेकर चर्चा की है.. और वो भी उस फिल्म की कास्टिंग को लेकर जो इस सदी की वन ऑफ द हाइ प्राइस मूवी होने वाली है।
हेमा रणबीर की कास्टिंग से खुश नहीं – Hema Malini on Ranbir Kapoor
जी हां, हिंदू धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले भगवान राम को एक बाद फिर से बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में है नितेश तिवारी.. तो वहीं बड़े शान से उन्होंने टीजर लॉंच कर दिया.. काफी पसंद भी आया … लेकिन करीब एक महीने बाद हेमा मालिनी का एक वीडियो अचानक काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि टीजर को लेकर हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इसीलिए कोई रिएक्शन नहीं आया क्योंकि वो रणबीर की कास्टिंग से खुश नहीं है.. और उन्हें इस रोल के लिए फिट नहीं मानती। दरअसल हेमा मालिनी (Hema Malini) जीनत अमान के साथ करण जौहर के टॉक शो में गई हुई थी।
राम और हनुमान के लिए बेहतर चॉईस – Hema Malini on Ranbir Kapoor
इस दौरान उनसे रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा गया की वो राम के रोल के लिए किसी फिट मानती है जिसपर हेमा ने बिना एक सेकेंड लिए शाहरूख खान का नाम लिया था… इतना ही नहीं हनुमान के रोल के लिए भी उन्होंने सलमान खान का नाम लिया था। हेमा के अनुसार इन दोनो कलाकारों से बेहतर राम और हनुमान का रोल कोई और कर ही नहीं सकता। हेमा मालिनी ने रावण के रोल को लेकर तंज भले लहजे में कहा था कि इंडस्ट्री में इतने रावण है कि किसी को भी लिया जा सकता है। हेमा मालिनी (Hema Malini) का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.. हालांकि ये हेमा मालिनी (Hema Malini) की पर्सनल फिलींग्स थी.. इसे रणबीर के कास्टिंग से जोड़ कर देखा जाना थोड़ा विवादित हो गया।
वहीं जैसा माहौल इस वक्त देश में है… वैसे में एक बीजेपी नेता होकर शाहरूख और सलमान को राम और हनुमान के लिए बेहतर चॉईस कहना पहले ही थोड़ा कंट्रोवर्सियल हो गया था.. ऐसे में अब रणबीर को देखने के बाद हेमा मालिनी के सुझाव और चॉइस को लेकर विवाद बन जाना कोई नई बात नही है। वैसे आपको क्या लगता है क्या हेमा मालिनी की सलाह को इंडस्ट्री या दर्शक स्वीकार कर पाते।




























