48 घंटे में दूसरी बड़ी तबाही! इंदिरापुरम में आग के ‘ब्लैकआउट’ से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल | Ghaziabad Indirapuram

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 16 Apr 2026, 11:52 AM | Updated: 16 Apr 2026, 11:52 AM

Ghaziabad Indirapuram: गाजियाबाद में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी 14 अप्रैल को टीलामोड़ में मची तबाही के जख्म भरे भी नहीं थे कि आज इंदिरापुरम के कनावनी में आग का रौद्र रूप सामने आ गया। कनावनी पुलिया के पास कबाड़ गोदाम और कनावनी गांव की लगभग 200 से ज्यादा झुग्गियों में लगी भीषण आग ने आसमान में काले धुएं का ऐसा गुबार पैदा किया, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

आग से करीब आधा किलोमीटर का इलाका जलकर खाक हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आसमान में छाए इस भयानक धुएं को देख स्थानीय लोगों में अब भी दहशत का माहौल है।

और पढ़ें: Lucknow में 5 किलोमीटर दूर तक दिखा आग का तांडव! 2 मासूमों की मौत, CM योगी के निर्देश पर राहत कार्य तेज

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

हमारे रिपोटर्स को मौके पर मौजूद मिले प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक Ghaziabad Indirapuram के कनावनी पुलिया के पास स्थित इस गोदाम से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन चंद मिनटों में ही आग ने पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं और आसमान काले धुएं की चादर से ढंक गया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई।

राहत और बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी लगातार पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि संकरी जगह और गोदाम में पड़े भारी मात्रा में कबाड़ के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आधिकारिक स्थिति

इस बीच आग में किसी के फंसे होने या जनहानि की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

ट्रैफिक डायवर्जन

आग पर काबू पाने और दमकल की गाड़ियों को रास्ता देने के लिए कनावनी पुलिया और Indirapuram के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने CISF रोड और कनावनी की ओर आने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है, जिससे नोएडा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काला पत्थर मार्ग, नीति खंड या शक्ति खंड के आंतरिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

साथ ही आग से उठ रहे भारी धुएं के कारण NH-9 (नेशनल हाईवे) पर भी दृश्यता कम है, इसलिए वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल के पास भीड़ न लगाएं और वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Ghaziabad Indirapuram से पहले 14 अप्रैल को Ghaziabad के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी थी, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। बताया जा रहा है कि पास के एक फार्म में सूखी घास में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कबाड़ के विशाल गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में लाखों का माल जलकर राख हो गया था, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं हुई थी, लेकिन इसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds