सुरों की वो आवाज हमेशा के लिए खामोश: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन | Asha Bhosle Death News

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 12 Apr 2026, 08:26 AM | Updated: 12 Apr 2026, 08:26 AM

Asha Bhosle Death News: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। करीब सात दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली इस दिग्गज कलाकार ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें: Smriti Mandhana Palash Muchhal के रिश्ते पर फिर जगी उम्मीद वीडियो में साथ दिखे परिवार के लोग

अस्पताल में चल रहा था इलाज, फैंस कर रहे थे दुआ | Asha Bhosle Death News

शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए थे।

दुनियाभर में फैले उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार को उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में की।

सीने में संक्रमण और थकावट बनी वजह

परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर जानकारी भी साझा की गई थी। उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि आशा भोसले को अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।

जैसे ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ लगने लगी। उनके घर के बाहर भी लोग इकट्ठा हो गए थे। हर किसी को उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

इसके बाद शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। यह वही जगह है, जहां उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था।

संगीत से जुड़ा रहा पूरा जीवन

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जाने-माने शास्त्रीय गायक और अभिनेता थे। बचपन से ही घर में संगीत का माहौल था, लेकिन जब वह सिर्फ नौ साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया।

इसके बाद परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वे पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई आकर बस गए। बड़ी बहन लता मंगेशकर के नक्शेकदम पर चलते हुए आशा भोसले ने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा।

मराठी फिल्म से शुरू हुआ सफर, बॉलीवुड में बनाई पहचान

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ (1943) से की, जिसमें उन्होंने ‘चला चला नाव वाला’ गीत गाया। इसके बाद हिंदी सिनेमा में ‘चुनरिया’ (1948) फिल्म के लिए ‘सावन आया’ गाना गाया। यहीं से उनका सफर शुरू हुआ, जो पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक चला। अपने लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाए और हर तरह के संगीत में खुद को साबित किया। उनकी आवाज हर पीढ़ी को जोड़ने वाली रही।

और पढ़ें: अंबेडकर पर टिप्पणी पड़ी भारी! बयान से मचा बवाल तो राकेश बेदी को मांगनी पड़ी माफी | Rakesh Bedi controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds