बिहार में छिड़ा कुर्सी का संग्राम! जानें कब होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण? क्या BJP बदल देगी सूबे की पूरी तस्वीर? | Bihar New CM

Rajni | Nedrick News Bihar Published: 10 Apr 2026, 07:13 AM | Updated: 10 Apr 2026, 07:13 AM

Bihar New CM: बिहार में भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार से बने मुख्यमंत्री अब जल्द ही इस्तीफा देने वाले है, काफी समय से नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की खबरें सामने आ रही है। जिसको लेकर विपक्ष कयास लगा रहा है कि बीजेपी ने नीतीश को पद छोड़ने का संकेत दिया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने की अटकलों ने सूबे का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

और पढ़ें: क्या इस बार लगेगा झटका? आखिर कहाँ अटक गई महंगाई भत्ते की फाइल? जानें सच | DA Hike 2026

लेकिन इस समय बिहार के सियासी तख्त पर कौन विराजेगा इसको लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक सुगबुगाहट तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर केंद्र की पारी का आगाज कर दिया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बीजेपी का वो नया चेहरा कौन होगा जो बिहार की कमान संभालेगा? तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि राज्य में शपथ ग्रहण से लेकर नई सरकार के गठन तक की पूरी टाइमलाइन।

नीतीश कुमार ने ली शपथ

नीतीश कुमार ने आज (10 अप्रैल) राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि वे अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ज़्यादा दिनों के मेहमान नहीं हैं। पटना में हलचल इस कदर तेज़ है कि प्रशासनिक अधिकारियों को गांधी मैदान को शपथ ग्रहण के लिए तैयार रखने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

फिलहाल दो तारीखों की चर्चा सबसे ज़्यादा है, इनमें पहली ये है कि 13 अप्रैल को नीतीश कुमार का इस्तीफा और 14 अप्रैल को नए सीएम की ताजपोशी हो सकती है। वहीं 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) के दिन इस्तीफा देंगे और 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में नई सरकार (Bihar New CM) का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इस पूरी जल्दबाजी के पीछे एक बड़ा कारण केंद्र का आगामी कार्यक्रम भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। बतौर नवनियुक्त राज्यसभा सांसद, नीतीश कुमार इस सत्र में शामिल होना चाहते हैं। यही वजह है कि वे सत्र शुरू होने से पहले बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कर देना चाहते हैं।

दिल्ली में टिकी हैं सबकी निगाहें

बिहार की सत्ता के परिवर्तन की पटकथा इन दिनों दिल्ली में ही लिखी जा रही है। नीतीश कुमार की मौजूदगी के बीच जेडीयू के दिग्गज नेता भी वहां डटे हुए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नई कैबिनेट के लिए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल की जा रही है। जेडीयू की ओर से संजय झा और ललन सिंह को इस कवायद का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में भी जेडीयू के पुराने चेहरों पर भरोसा जताया जा सकता है, ताकि सरकार के काम-काज में निरंतरता बनी रहे।

बीजेपी खेमे में भी बढ़ी सरगर्मी

नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी भी अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है, जहाँ कोर ग्रुप की मैराथन बैठकें चल रही हैं। Bihar New CM के चेहरे को लेकर सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालाँकि रेस में कुछ अन्य दिग्गज भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में संसदीय बोर्ड की मुहर लगने के बाद पटना में विधायक दल की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

आगे क्या होगा?

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली से पटना कब लौटते हैं और बीजेपी अपने नए मुख्यमंत्री (Bihar New CM) के नाम का पत्ता कब खोलती है। क्या सम्राट चौधरी ही बिहार की कमान संभालेंगे या बीजेपी किसी ‘सरप्राइज’ चेहरे को सामने लाएगी? अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो अगले 48 से 72 घंटों में बिहार की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हो जाएगा। सियासी तख्त तैयार है, बस अब आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds